Sat. Mar 7th, 2026

जाट समाज के आठ जोड़ों ने नव दांपत्य जीवन में प्रवेश किया

जाट समाज के आठ जोड़ों ने नव दांपत्य जीवन में प्रवेश किया

बदनावर! निःशुल्क जाट समाज सामूहिक विवाह राजदीप मैरिज गार्डन में निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। सामूहिक में आठ जोड़ो ने नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। आचार्य चंद्रशेखर शर्मा ने वैदिक रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया। सामूहिक में उज्जैन, रतलाम, धार, मंदसौर शाजापुर इंदौर एवं देवास जिले के वर वधुओं का वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पप्पू जी गोरा जी रहें ! गोरा जी ने समाज में संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला, गोरा जी ने स्वर्गीय डॉ आर एस जाट साब के सामाजिक उत्थान से जुड़े सत्कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के विशेष अतिथि हरनारायण जाट ने शिक्षा एवं जाट समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।सेवा निवृत शिक्षक जगदीश कुड़ी, तेजवीर सेना प्रमुख जया जी जाट ने संबोधित किया। स्वागत भाषण भंवरलाल जाट ने दिया। अतिथियों का आभार मनीष ठाकुर ने माना।

Related Post