Sat. Mar 7th, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई 

कांग्रेस सेवादल द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई 

बदनावर। कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में 30 जनवरी 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 77 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस सेवादल के कार्यक्रम में गांधीवादी विचारक डॉक्टर पवन जैन फुल जी बा ने जनपद पंचायत परिसर में स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। अतिथियों ने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अंत में 11:02 पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

 इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर , निर्देश सोंनगरा, पूर्व सीएमओ सुरेशचंद्र त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार एवं विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष पं जितेंद्र जोशी, सेवादल जिला संयोजक कुरैशी , पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश पटेल, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारे, पूर्व पार्षद अब्दुल खालिक मंसूरी, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश निनामा, पूर्व पार्षद प्रकाश मकवाना, राजेंद्र जाट एवं देवेंद्रसिंह पवार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष  मोहन नागर का सादलपुर में भव्य स्वागत 

सादलपुर। म प्र शासन जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष  मोहनलाल जी नागर के धार जिले के प्रवास के दौरान सादलपुर आगमन हुआ! राकेश नर्सरी पर डा रामगोपाल वर्मा मालवा प्रांत गोसेवा संयोजक एवं वर्मा परिवार की गोशाला, नर्सरी, जैविक खाद निर्माण इकाई भू नाडेब जैविक खेती का अवलोकन किय ! नागर जी का आत्मीय अभिनन्दन ह किया गया! मंच पर अतिथि संभाग समन्वयक अमित शाह, नन्द किशोर प्रजापति, महेश राठौड़, राजेश पाटीदार,शोभाराम चौधरी का स्वागत किया। अतिथियों  का राम भरोसे वर्मा, रामस्वरूप वर्मा, उदयसिंह चौहान, हरिओम व्यास,राजेश वर्मा, फूलसिंह वर्मा सरपंच केसूर, संजय वर्मा, विवेक वर्मा, रोहित वर्मा, नरेन्द्र सोलंकी,आकाश पांचाल, राकेश प्रजापत, अशोक जाट, महेश जाट,मुकेश वागेला ,हितान्द शर्मा, दीपक राठौड़,राहुल परमार , सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थित ।इ स अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। श्री नागर ने अपने उद्बोधन में आह्वान किया कि हमें भविष्य को सुरक्षित करना है तो गो पालन करना चाहिए तथा गो आधारित खेती को अपनाना चाहिए ! जैविक खेती करना चाहिए। प्लास्टिक से बचने का संकल्प लेना होगा। नर्सरी से अतिथियों को बेलगाड़ी में नगर भ्रमण कराया गया। संचालन करते हुए रामगोपाल वर्मा ने प्लास्टिक मुक्त जीवन जीने की सलाह देते हुए गोवंश का संरक्षण पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। आभार महेश राठौड़ ने माना

छात्रावास के छात्रों ने सामान रखने हेतु लाकर की आवश्यकता बतायी

विधायक प्रतिनिधि ने जनजाति छात्रावास के अवलोकन के दौेरान छात्रों से की चर्चा

बदनावर। तहसील क्षेत्र में संचालित छात्रावास में बच्चों को उचित सुविधा मिलती रहें। तथा छात्रावास में बच्चों को समुचित भोजन की उपलब्धता हो। इसी तारतम्य में विधायक प्रतिनिधि द्वारा गुरुवार को जनजाति उत्कृष्ठ सीनियर छात्रावास बदनावर में पहुॅच कर छात्रों से चर्चा की गई।
तहसील मुख्यालय पर नंदराम चौपडा विधालय के समीप संचालित जनजाति उत्कृष्ठ सीनियर छात्रावास बदनावर में विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार गुरुवार को सुबह निवासरत छात्रों से चर्चा करने पहुॅचे। छात्रावास में अवलोकन के दौरान कई छात्रों से चर्चा ने बताया कि ठंड का मोसम होने से पानी गरम मिलता है। तथा बिस्तर के चदर भी समय समय पर धुलाई की जाती है। कुछ छात्र भोजन करते देखे गये। भोजन के स्वाद को लेकर चर्चा करने पर बताया कि ठीक है। परिसर में 2 बोरिंग में मोटर डाली गई है। किंतु एक में डाली गई मोटर बंद पडी है। साफ सफाई में अवश्य कमी दिखायी दी। छात्रों का कहना है कि हमारेे सामान को सुरक्षित रखने के लिए लाकर की आवश्यकता है। छात्रों से चर्चा के दौरान मीडियाकर्मी मोेहित राठौैड एवं छात्रावास अधिक्षक राधेश्याम पटेल भी मौजूद थे।

Related Post