Sat. Mar 7th, 2026

भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए धार मनोज सोमानी, झाबुआ भानु भूरिया, देवास राजेश यादव, श्योपुर अरविंद जादोंन सहित 50 जिले मे सिंगल नाम

नींबू मिर्च
भोपाल= राजनीतिक संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों की सूची तैयार हो गई है, लेकिन आधा दर्जन जिलों में बड़े नेताओं की खींचतान के चलते जिला अध्यक्ष के नामों की घोषणा नहीं की जा रही है। वहीं दूसरी और कई दावेदार अभी भी प्रदेश कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

प्रदेश के बड़े शहरों में वरिष्ठ नेताओं के बीच खींचतान को लेकर जिला अध्यक्ष के बामों पर सहमति नहीं बन पा रही है। राजधानी नीपाल के अलावा जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, भोपालऔर सागर में बड़े नेताओं के बीच समन्वय नहीं बन पा रहा है। कुछ वरिष्ठ नेता नपने-अपने समर्थकों को पद दिलाने के लिए दम लगा रहे हैं। इंदौर को लेकर मंत्री लसीराम सिलावट और विधायक रमेश मेंदोला, उषा ठांकुर ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात की। धार में धार से मनोज सोमानी एवं झाबुआ से भानु भूरिया, श्योपुर से अरविंद जादौन, देवास से राजेश यादव के सिंगल नाम हे ।वहीं पांढुर्णा की जिला अध्यक्ष वैशाली महाले अपनी कुर्सी बचाने के लिए सोमवार को प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने पहुंचीं।

50 फीसदी जिला अध्यक्ष घोषित होने पर प्रदेश अध्यक्ष का चयनः प्रदेश के करीब 50 फीसदी जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रधान 10 जनवरी को भोपाल आ रहे हैं, तब तक जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो जाएगी, जिनसे भी प्रधान चर्चा कर सकते हैं

Related Post