Sat. Mar 7th, 2026

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इस्कान ने आयशर को हार कर ट्राफी जीती

ग्राम खेडा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इस्कान ने आयशर को हार कर ट्राफी जीती


प्रतियोगिता में इस्कॉन, आयशर, सियाजित हनुमान, तिरुपति, टीक ट्रेक, पटेल वारिर्यस टीम ने सहभागिता की


बदनावर। ग्राम खेडा में वॉलीबॉल खेलप्रेमियो के सानिध्य में      आयोजित खेडा प्रीमियर लीग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला शुक्रवार की रात में खेडा पंचायत परिसर में खेला गया। फायनल मुकाबले इस्कॉन व आयशर की टीम के बीच खेला गया। फायनल मुकाबले में इस्कॉन टीम ने आयशर टीम को हरा कर प्रतियोगिता जीती। विजेता एवं उपविजेता टीम को गांव के गणमान्य नागरिकों के हाथों पुरुश्कार वितरण किया गया।


नगर की सीमा से लगे ग्राम खेडा में खेडा प्रीमियर लीग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत एक सप्ताह पहले हुई थी। प्रतियोगिता में 7 टीमों ने सहभागिता की। इस्कॉन, आयशर, सियाजित हनुमान, तिरुपति, टीक ट्रेक, पटेल वारिर्यस टीम ने भाग लिया था। सभी टीमों के बीच नॉक आउट मैच खेले गए। जिसमे सेमीफायनल के बाद फायनल मुकाबला हुआ। फायनल मुकाबले में पहला सेंट इस्कान टीम ने जीता किंतु दुसरा सेंट आयशर से हारने पर तीसरी बार मुकाबला खेला गया। जिसमें इस्कॉन की टीम ने जीत हासिल की। फायनल मुकाबले में विशाल पाटील एवं पीयुश पाटीदार ने अंपायरीग की गयी। फायनल मुकाबले में जैसे ही हार जीत का फैसला हुआ कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी की गयी।

फायनल में विजेता टीम इस्कॉन के कप्तान विपीन पाटीदार एवं टीम को सरपंच योगेश मुकाती की और से 11 हजार की राशी वरिश्ठ राधेश्याम पाटीदार के हाथों वितरण की गयी। उपविजेता आयशर के कप्तान सुरेन्द्र सेठ व टीम को अंकुर पाटीदार की ओर से 4100 की राशी अजय पाटील एवं विपीन पाटीटार के हाथों वितरण की गयी। तीसरा पुरुश्कार कालूराम पाटीदार की और 2100 की राशी तिरुपति टीम के कप्तान गोरव घोडीवाला व टीम को आयोजक कार्यकर्ताओ के हाथों पुरुश्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता के समापन आयोजक एवं खिलाडियों ने मिलकर जश्न मनाया। वॉलीबॉल खेल देखने के लिए बडी संख्या में दर्शको के पहुॅचने पर उत्सव जैसा माहोल देखा गया।  


Related Post