Sat. Mar 7th, 2026

भाजपा धार जिलाध्यक्ष की मोहर किसके नाम पर- दावेदारों की शिकायती फाइले दिल्ली व भोपाल दौड रही

भाजपा धार जिलाध्यक्ष की मोहर किसके नाम पर लगेगी- दावेदारों की शिकायती फाइले दिल्ली व भोपाल दौड रही

रायशुमारी के दौरान विधायक, सासद एवं अन्य नेताओं के बीच समन्वय नही हो सका

भाजपा में जिलाध्यक्ष को लेेकर गुुटबाजी चरम पर

चीफ एडिटर/ महेश पाटीदार

भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों संगठन पर्व अर्न्तगत संगठनात्मक चुनाव की प्रकिया जारी है। बुथ व मंडल अध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्ष के नाम पर बडे नेताओं में गुटबाजी सामने आ रही है। गुटबाजी के चलते प्रदेश आलाकमान भी पेशोपेश में है। हालांकि जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की गेंद आलाकमान के पाले में चली गई है। एक दो दिन में धार जिलाध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है।

धार में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 28 भाजपाईयों के नाम पर रायशुमारी की गई थी। रायशुमारी के दौरान भी खेमेबाजी खुलकर देखी गई। रायशुमारी के दौरान विधायक, सासद एवं अन्य पदाधिकारियों के बीच समन्वय नही हो सका। सभी ने अपनी अपनी पंसद के व्यक्ति पर सहमती व्यक्त की गई।

रायशुमारी के बाद भोपाल में जिलाध्यक्ष चयन को लेकर मंथन-
भाजपा में नए जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर भोपाल में मंथन चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षकों से तय सीमा में तीन नामों का प्रस्ताव बुलवाया गया है। प्राप्त तीन नामों पर नौ बिंदूओं को आधार बनाकर एक नाम पर सहमती बनाई जाएगी। 5 जनवरी तक जिलाध्यक्ष की घोष्णा की जा सकती है। बैठक में प्रदेश प्रभारी महेन्द्रसिंह, राश्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा प्रर्यवेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के बीच नामों पर मंथन जारी है।

धार जिले में दावेदारो के खिलाफ शिकायतों का दौर जारी-

भाजपा धार जिलाध्यक्ष के लिए पैनल तो तैयार है किंतु इसमे किसके नाम है। नाम उजागर नहीं होने के बावजुद प्रमुख दवेदारों के खिलाफ पहुॅचने वाली शिकायतों की लिस्ट लंबी है। गुटबाजी के चलते जिलाध्यक्ष पद पर अपने सर्मथक को काबिज करने के लिए विरोधी दावेदारों की शिकायत की फाइले अवश्य दौड रही है। नेताओं द्वारा शिकायती फाइलों के साथ दिल्ली व भोपाल की दौड जारी है।

क्या जिसके नाम पर सबसे ज्यादा सहमती उसे मिलेगी जिले की कमान-

पार्टी नेताओं के अनुसार जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी के बाद दावेदारों के नाम लिफाफे में बंद हैं। आलाकमान द्वारा जिलाध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा। वही गुटबाजी रोकने के लिए मैरिट का सहारा लिया जा सकता है। जिस नेता के नाम पर सर्वाधिक सहमती होगी उसे जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। किंतु महिलाओं को लेकर अंतिम फैसला नहीं होन से असमंजस की स्थिति है। जिले में महिला नैत्रियों के नाम पर भी रायशुमारी की गई है। किस जिले में महिला नेतृत्व करेगा, इसका फैसला आलाकमान फैसला करंेगे। नियुक्ति को लेकर बंद कमरे की बाते बहार नहीं आने के कारण किसके नाम पर मोहर लगेगी कहना मुश्किल है।

भाजपा धार जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी में सामने आए नाम-

धार जिलाध्यक्ष का ताज किसके सिर पर होगा। इसका बेसब्री से इंतजार है। भाजपा में तुफान के पहले जैसी शांति दिखायी दे रही है। भाजपा धार जिलाध्यक्ष हेतु रायशुमारी के दौरान वर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, पूर्व अध्यक्ष दिलीप पटोंदिया, उमेश गुप्ता, प्रकाश धाकड, विश्वास पांडे, विनोद शर्मा, श्याम नायक, सौरभ शर्मा,रतनलाल पाटीदार, विनोद शर्मा, मुकामसिंह किराडे, धमेन्द्र शर्मा, कुसुम सोलंकी, जमना भुरिया, निलेश भारती, जितेन्द्र जाट, देवेन्द्र पाटीदार, नरेश राजपुरोहित, नवीन बामनिया, कन्हैयालाल पटेल सहीत कई नाम सामने आए थे। भाजपा आलाकमान इन नामों में से जिलाध्यक्ष चयन करता है या गुटबाजी पर विराम लगाने हेतु अन्य किसी नाम पर सहमती देता है। संभावनाओं पर विराम तो नाम की घोषणा के बाद ही लगेगा।

Related Post