Thu. Apr 23rd, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़= बदनावर पुलिस ने 5 लाख कीमत की अवैध शराब सहित 11 लाख का माल बरामद किया

ब्रेकिंग न्यूज़= बदनावर पुलिस ने 5 लाख कीमत की अवैध शराब सहित 11 लाख का माल बरामद किया

बदनावर। बदनावर पुलिस में अवैध परिवहन करते हुए 5 लाख लगभग कीमत की अवैध शराब एवं 6 लाख कीमत की पिकअप वाहन बरामद की गई।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब के परिवहन के संबध में उन्हे पकडने हेतु निर्देशित किया गया हैं । इस दिशाकर्म में जिला धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक श्री डॉ इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदनावर श्री अरविंद सिंह तोमर के मार्गदर्शन में बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह के नेतृत्व में उक्‍त कार्यवाही को अंजाम देने हेतु एक टीम घटित कराई गई । दिनांक 27-12-2024 को रात्रि में मुखबिर सूचना मिली की पेटलावद रोड पर एक पीकअप वाहन में आरोपी अवैध शराब भरकर ले जा रहा हैं ।

मुखबिर सूचना पर थाना बदनावर पर गठित टीम सउनि दिनेश सिसोदिया, सउनि शरद कुमार गौड, प्रआर 881 अनिल ‍दिवेदी, आरक्षक 379 विक्की कुशवाह, आरक्षक धर्मेन्द्र चौहान, आरक्षक संजय कुमावत द्वारा पेटलावद रोड पिपलीपाडा के पास मुखबिर द्वारा बताये अनुसार पीकअप वाहन की घेराबंदी कर रोकने पर पीकअप वाहन अज्ञात चालक रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर पीकअप वाहन छोडकर भाग गया जिसे समक्ष पंचान चैक करते उसमें खाकी कलर के कार्टून भरे दिखे जिन्हे चैक करते उनमें अवैध शराब भरी होना पाया गया, जिस पर उक्त पीकअप वाहन को थाने लाये व पीकअप को चेक करते उसके अंदर कुल 59 पेटी बैग पाईपर अंग्रेजी शराब अवैध रूप से भरी हुयी मिली । उक्त कृत्य अवैध शराब विक्रय व परिवहन का होने से कुल 59 पेटी बैग पाईपर अंग्रेजी शराब किमती 4,81,440 रू व पीकअप वाहन क्रमांक MP.11.G.2246 किमती 6,00,000 रू को समक्ष पंचान विधिवत् जप्त किया जाकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी पीकअप वाहन चालक व शराब के संबंध में जाँच जारी हैं ।

इस अवैध शराब को पकडने में निरीक्षक अमित सिंह कुशवाह व उनकी टीम सउनि दिनेश सिसोदिया, सउनि शरद कुमार गौड, प्रआर 881 अनिल ‍दिवेदी, आरक्षक 379 विक्की कुशवाह, आरक्षक धर्मेन्द्र चौहान, आरक्षक संजय कुमावत की सराहनीय भुमिका रही है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह ने उचित ईनाम की घोषणा की है ।

दुर्गा धाम परिवार द्वारा माता रानी के अवतरण दिवस पर भंडारे का आयोजन किया गया

बदनावर! श्री दुर्गा धाम परिवार द्वारा माता रानी के 28 वे अवतरण दिवस पर सेवा धाम आश्रम पोहोच कर भोजन  एक हजार से अधिक असांए लोगों को भोजन करवाया एवम श्री दुर्गा धाम मंदिर पर शाम को महा आरती और सुंदरकांड  पाठ धार के प्रसिद्ध श्री हर्षित जी महाराज जी के दुवारा कीया गया श्री दुर्गा धाम के प्रमुख मनीष जी राठौड़ ने बताया की श्री दुर्गा धाम का एक ही लक्ष्य है नर सेवा ही नारायण सेवा है इस पुनीत कार्य में रमेश  पवार मनोहर  पाटीदार भावेश पाटीदार राहुल नाहर धिरज पाटीदार प्रदीप धाकड़ यश सोनी शुभम दुबे लोकेश आर्य रोहित पाटीदार आदि लोग साथ थे! 

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन 

भक्त भगवान को चाहते हैं उसी प्रकार भगवान भी भक्तों को चाहते हैं -पं मयंक शर्मा

गो की रक्षा करना उनकी सेवा करना हमारा पुनीत कर्तव्य ही नहीं परम धर्म भी है –पं मयंक शर्माबदनावर! । धर्ममय वातावरण से परिपूर्ण ग्राम चिराखान मे जायसवाल समाज द्वारा आयोजित 

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कथावाचक परम पुज्य पं.मयंक शर्मा मधुर धुन में संगीतमय कथा का श्रवण श्रद्धालुओं को करा रहे है।भगवान अपने भक्तों का बुरा नहीं चाहते जिस प्रकार भक्त भगवान को चाहते हैं उसी प्रकार भगवान भी भक्तों को चाहते हैं भक्तों के अंदर अहंकार पैदा होता है तो भगवान उसका शमन अवश्य करते हैं भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पूजा की लीला करना प्रकृति प्रेम का संदेश देना है प्रकृति से ही जीवन है। उक्त बातें जायसवाल समाज धर्मशाला में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन की अमृत रूपी कथा में कथा वाचक पं. मयंक जी शर्मा ने कही उन्होंने कहा कि संतों ने दर्शन कराए हैं कि गोवर्धन लीला का अर्थ है गो अर्थात अपनी इंद्रियों को संयमित करना। गोवर्धन लीला का अभिप्राय गौ माता से है गौ संवर्धन ही गोवर्धन है। गाय की रक्षा करना उनकी सेवा करना हमारा पुनीत कर्तव्य ही नहीं परम धर्म भी है ।

 लीला के बाबत उन्होंने बताया कि इंद्र को जब अपने आप पर अभिमान हुआ तो श्री कृष्ण भगवान ने उस अभिमान का शमन करने हेतु गोवर्धन लीला की ।कथा पांडाल मे गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा गोबर से गोवर्धन जी बनाये गये तथा छप्पन भोग लगाकर एवं महिलाओं ने पकवानो का भोग लगाकर गोवर्धन पूजा की गई।

 महिलाओं ने खीर,पुरी, हलवा आदि पकवानो का भोग लगाकर गोवर्धन पूजा की गई। आगे उन्होंने रासलीला पर चर्चा करते हुए कहा कि सांसारिक जीवन रास में काम का दर्शन करता है किंतु वास्तविक रूप में काम का विनाश ही महारास है। यदि रास में काम होता तो आतुर अवस्था में भूत भावन भगवान शंकर नारी रूप धरकर रास करने नहीं आते । धर्म सम्राट महाराज परीक्षित रास की कथा नहीं सुनते और श्री सुखदेव जी जैसे महा ज्ञानी निर्गुण ब्रह्मा के उपासक कभी महारास की कथा नहीं करते । उन्होने कहा कि कंस का उद्धार करने के लिए तथा असुरी प्रवृत्ति का शमन करने के लिए भगवान अवतरित हुए।जिस प्रकार दिन के बाद रात होती है उसी प्रकार दुख के बाद सुख आता है हमेशा दुख या सुख नहीं रहता। उन्होंने कहा कि जिस भोजन का तुम सेवन करते हो ऐसा भोग भगवान को भी लगाना चाहिए।कथा के दौरान जिला पंचायत सदस्य विक्रम पटेल ,पुर्व मण्डल अध्यक्ष पवन डोड,दिलीप सिह डोडिया सरपंच प्रतिनिधी मौसार,मोहन मुनिया उप सरपंच जलोद खेता ने कथावाचक का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान कर आशिर्वाद लिया।

 कथा मंडप मे प्रतिदिन बालिकाओं द्वारा सुन्दर-सुन्दर रंगोलियां बनाई जा रही है। श्री मद्भागवत महापुराण में मुख्य यजमान गणेश जायसवाल दंपत्ति द्वारा आरती का लाभ लिया गया। महा प्रसादी वितरित की गई।इस अवसर पर सर्वेश गंगवाल धार,पुरूषोत्तम जायसवाल नानपुर,गोविन्द जी जायसवाल पडुनी,नानालाल जायसवाल बसलई,उक्त जानकारी खेमचन्द जायसवाल द्वारा दी गई। 

Related Post