Thu. Apr 23rd, 2026

FRV-112 की त्वरित कार्रवाई से डंपर में लगी आग पर पाया काबू

FRV-112 की त्वरित कार्रवाई से डंपर में लगी आग पर पाया काबू

बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता)। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में तैनात डायल-112/FRV वाहनों को किसी भी प्रकार की आपातकालीन सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में एक सराहनीय कार्यवाही सामने आई है।
रात्रि लगभग 01:00 बजे FRV-112 वाहन को सूचना प्राप्त हुई कि एक डंपर (क्रमांक MH 15 GV 9357), जिसका चालक राकेश काली रेत भरकर चोपड़ा (महाराष्ट्र) से निवाली की ओर जा रहा था, के वाहन में खड़ी खाम स्थित ‘अपना ढाबा’ के पास टायर अत्यधिक गर्म होने के कारण आग लग गई है।
तत्काल कार्रवाई से टली बड़ी घटना
सूचना प्राप्त होते ही FRV-112 स्टाफ द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया एवं मौके पर पहुंचकर राहत कार्य प्रारंभ किया गया। आरक्षक नवीन अटोदे सहित FRV स्टाफ एवं फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने त्वरित एवं सूझबूझ भरी कार्रवाई करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।
जनहानि टली, स्थिति रही नियंत्रण में
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई एवं समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
जिला पुलिस बड़वानी द्वारा डायल-112 के माध्यम से आपातकालीन सेवाओं में तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

Related Post