Wed. May 20th, 2026

शिव महापुराण कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

शुभम गार्डन घाटा बिल्लौद में शिव महापुराण कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

नगर के मालती चौराहे पर स्थित श्री राम मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई बड़ी संख्या में मातृशक्ति कलश लेकर चल रही थी ।शिव महापुराण की पोथी सिर पर धारण कर यजमान ठाकुर परिवार के मुखिया अन्तर सिंह ठाकुर चल रहे थे।सुसज्जित रथ पर कथावाचक सुश्री सुधा जी शर्मा एवं यज्ञाचार्य पं गोविन्द शर्मा विराजमान थे। नाचते गाते कथा स्थल पर पहुंचे जहां विधि-विधान से पंडित जी ने देवस्थापना करवाई,प्रथम दिवस में शिव महापुराण के महात्म्य की संगीत मय प्रस्तुति दी गई।बीच बीच में भाव भक्ति रस से सराबोर भजनों पर पांडाल झूम उठा।


अन्तरसिंह, बलवंत सिंह, लालसिंह, मोहनसिंह , राकेश,सुदान सिंह,संदीप, कुलदीप सिंह, चेतन सिंह,आदर्श,सादुदिया ठाकुर,जगदीश दायमा, गणेश दायमा, मदनलाल दायमा, संतोष दायमा, प्रवीण दायमा,रामस्वरूप वर्मा, घनश्याम बड़गूजर, ओमप्रकाश बड़गूजर,दिलीप वर्मा, ब्रह्मदेव मण्डलोई, रमेशचंद्र कांकरवाल, यज्ञाचार्य पं गोविन्द शर्मा खरमपुर , राकेश चौहान,मोहन चौधरी, कैलाश मारू सहित बड़ी संख्या में नागरिकों एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही ।इस अवसर पर रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार ने योग का संदेश दिया। यजमान गणों ने सपत्नीक महाआरती की महा प्रसाद वितरित किया गया ।संदीप ठाकुर ने आभार व्यक्त किया


Related Post