Thu. May 21st, 2026

नवीन गुप्ता भाजपा जिला सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक नियुक्त

नवीन गुप्ता भाजपा जिला सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक नियुक्त

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):- भारतीय जनता पार्टी संगठन में सोशल मीडिया की भूमिका को और मजबूत करते हुए बुधवार रात बड़ा निर्णय लिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने राजपुर निवासी नवीन गुप्ता को भाजपा जिला बड़वानी के सोशल मीडिया विभाग का जिला संयोजक नियुक्त किया है।


यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल के निर्देश पर की गई। इस निर्णय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी, जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव तथा सोशल मीडिया निमाड़ संभाग प्रभारी भूपेंद्र बोडा की सहमति रही।
जिला अध्यक्ष अजय यादव द्वारा बुधवार रात्रि में नियुक्ति की घोषणा करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नवीन गुप्ता को बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
नवीन गुप्ता की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष अजय यादव, लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, पानसेमल विधायक श्याम बरडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल के अलावा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजना पटेल, जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह, सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष अजय कानूनगो, राम सोनाने, जिला मंत्री रविंद्र कुलकर्णी, जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, कार्यालय मंत्री नरेंद्र बर्फा, सुनीता तोमर, मुनीरा सालीवाला, वीणा जायसवाल, सीमा वर्मा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Post