Mon. May 4th, 2026

11 किलो वजनी टयूमर निकाल कर कठिन आपरेशन सफ़ल किया (

11 किलो वजनी टयूमर निकाल कर कठिन आपरेशन सफ़ल किया

(नरेन्द्र गुप्ता) की रिपोर्ट/।

महिला के पेट के नीचेले हिस्से से 11 किलो का ट्यूमर निकालने की रिस्क लेते हुए डॉक्टर डॉ पूजा गुप्ता ने बताया कि सनावद निवासी सोना बाई को पिछले कई दिनों से लगातार पेट दर्द हो रहा था और पेट काफी तेजी से फूल भी रहा था। कई डॉक्टरों व अस्पतालों को दिखाने के बाद भी जब उसे आराम नहीं मिला, तो उसे कुछ परिचित धामनोद में पाखी विमेंस क्लिनिक पर डॉ पूजा गुप्ता के पास परामर्श के लिए लेकर आए, जांच में पता चला कि महिला के पेल्विस (पेट का निचला हिस्सा) में काफी बड़ा ट्यूमर है, जो कई दिनों में बढ़कर छाती तक पहुंच गया है।


इसके बाद महिला को एनेस्थीसिया देकर उसका ऑपरेशन धामनोद के एक निजी अस्पताल में किया गया और पेट से करीब 11 किलो का एक ट्यूमर निकाला गया। फिलहाल महिला अब खतरे से बाहर है और अस्पताल में बेड रेस्ट पर है। डॉ. पूजा गुप्ता एवं डॉ वैभव गुप्ता ने बताया कि इतने बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन बेहद कठिन था।

Related Post