Sun. May 24th, 2026

स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था की शिकायत विधायक से की ग्रामीणों ने, बीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

पिपल्या बुजुर्ग स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था की शिकायत विधायक मेव से की ग्रामीणों ने, बीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

बड़वाह पिपल्या बुजुर्ग ग्राम में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाओ को लेकर ग्रामीणों ने विधायक राजकुमार मेव को शिकायत की थी। शिकायतो के निराकरण को लेकर बीएमओ अतुल गौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपल्या बुजुर्ग पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण के साथ बैठक लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाओ को लेकर चर्चा की। ग्राम के सुशील वर्मा ने बताया स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूदा डॉक्टर समय पर नहीं मिलते हैं।जिसके चलते मरीजों को उपचार कराने में परेशानियां को सामना करना पड़ता हैं। जब भी स्वास्थ्य केंद्र आते हैं डॉक्टर की अनुपस्थिति रहती है।

अस्पताल का मेन गेट का फाटक बंद रहते हैं।

धर्मेंद्र नामदेव ने बताया स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यहां डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को डॉक्टर समय पर न मिलने से परेशानी आती है।अस्पताल का मेन गेट का फाटक बंद रहते हैं। जिसे देखकर ईलाज करने आया मरीज लौट जाते हैं। वहीं स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर के रहने वाले भवन जर्जर हालात में हो चुके हैं जिससे डॉक्टर यहां नहीं रुकते हैं। इमरजेंसी में डॉक्टर ना होने से प्रारंभिक उपचार भी नहीं मिलता जैसे कि मरीजों की जान बचाई जा सके। डॉक्टर के लिए बने निवास भवन को मरमत करने की मांग रखी।

बीएमओ ने समस्याओ के निराकरण करने की बात कही

ग्रामीणों की शिकायक को बीएमओ अतुल गौर ने सुन कर सभी समस्याओ के निराकरण करने की बात कही वहीं उन्हानें स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉक्टर स्टाफ ओर अपना नम्बर स्वस्थ केंद्र पर चस्पा करने को कहा वहीं उन्होंने ग्रामीणों को व्हाट्सएप ग्रुप बना कर खुद को ओर डॉक्टर को जोड़ने की बात कही जिसे स्वास्थ्य केंद्र पर आ रही समस्या को जान सके। इस दौरान ग्राम के भुवानीराम पाटीदार,निलेश जैन, गिरधर यादव, देवेंद्र जाट, महेंद्र चौहान आदि ग्रामीण मौजूद थे।

झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही करने की मांग

महेंद्र शुक्ला ने बीएमओ से कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में निजी क्लीनिक अस्पताल खोलकर मरीजों का इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर अनपढ़ गरीब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है।इन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों के साथ साथ शासन भी चुप है।झोलाछाप अपनी दुकाने सजाकर मरीजों का इलाज कर रहे है। यहां तक मरीजों को देखने के लिए डिग्री वाले बोर्ड लगाए हुए है। जिससे गरीब जनता उनके चक्कर में फंसकर अपनी जान व माल को गवां देते हैं। शासन से मांग की है कि इन झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए।


डॉ.भूमिका पणिकर ने पी.एच.डी. की डिग्री अर्जित की।

बड़वाह नगर की डॉ.भूमिका पणिकर ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर से अंग्रेजी विषय में अपनी पी.एच.डी. थीसिस का सफलतापूर्वक बचाव किया तथा 18 मई 2026 को पी.एच.डी. की डिग्री अर्जित की।अंग्रेजी विषय में वर्ष 2023 में एम.पी.सेट, वर्ष 2024 में GATE, एम.एच.सेट तथा यूजीसी-नेट (NET) में सफलता प्राप्त कर चुकी हैं।
यह उनके समर्पण और अकादमिक उत्कृष्टता का प्रतीक है। इन्होने परिवार एवं नगर को गौरवान्वित किया है।

Related Post