अवैध जुआ पर बड़ी कार्रवाई — 07 आरोपी गिरफ्तार, ₹1,65,700 नगद सहित वाहन जब्त

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम उंचाई के एक खेत में जुआ खेलते हुए 07 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1,65,700 नगद, 52 ताश के पत्ते, चार मोटरसाइकिल एवं एक पिकअप वाहन जब्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर तथा एसडीओपी राजपुर आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर द्वारा विशेष टीम गठित कर अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम उंचाई में दबिश दी गई, जहां कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी कर मौके से 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी
दिनेश पिता जगन राठौड़ (54 वर्ष), निवासी अंजड,रामेश्वर पिता मोतीराम कुशवाह (63 वर्ष), निवासी नागझिरी, तह. गोगावा जिला खरगोन
आशीफ पिता भोलू खान (40 वर्ष), निवासी मनावर जिला धार
दौलतसिंह पिता बापूसिंह चौधरी (72 वर्ष), निवासी सरसगांव थाना धरमपुरी जिला धार
उत्तम पिता राधेश्याम यादव (27 वर्ष), निवासी अंदड थाना गोगावा जिला खरगोन,अवतार पिता राजाराम बिढारे (42 वर्ष), निवासी बड़गांव तह. गोगावा जिला खरगोन,सलमान पिता जावेद मकरानी (32 वर्ष), निवासी बाग जिला धारजप्ती माल नगदराशि ₹1,65,700,52 ताश के पत्ते,04 मोटरसाइकिल 1, पिकअप वाहन (क्रमांक MP-46-ZF-2413)
अपराध पंजीयन क्रमांक 268/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका
निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर, सउनि राकेश सागोरे, सउनि कृष्णकुमार आर्य, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह कछवाहे, प्रधान आरक्षक बंशीलाल रावत, आरक्षक महेंद्र प्रजापत एवं आरक्षक अरविंद पाटीदार की उल्लेखनीय भूमिका रही।
बड़वानी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
