Tue. Mar 17th, 2026

बाबूजी प्रीमियर लीग–काका 11 कडोद ने अंबिका लायंस को 7 विकेट से एवं एमसीसी मुलथान ने पलवाडा 11 को 52 रन से षिकस्त दी–छक्के,…. चौके….लगाने में कौन है नंबर one

बाबूजी प्रीमियर लीग- क्रिक्रेट का त्योहार

काका 11 कडोद ने अंबिका लायंस को 7 विकेट से एवं एमसीसी मुलथान ने पलवाडा 11 को 52 रन से षिकस्त देकर अगले दौर में जगह पक्की की

छक्के लगाने में सरफराज पटेल तो चैके लगाने में सुरेश सबसे आगे है

अंकित सोलंकी 8 विकेेट लेकर प्रथम पायदान पर है

ब्राहाम्ण समाज एवं माहेश्वरी समाज महिला मंडल ने खिलाडियों को दिए मेडल व प्रमाणपत्र वितरित किये

बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए किक्रेट प्रतियोगिता बाबूजी प्रीमियर लीग का आयोजन जारी है। विधायकजी खिलाडियों के प्रोत्साहन हेतु मैच के दोरान खिलाडियों से रुबरु होते रहते है। मेच में पहली बारl हार जीत का फैसला सुपर औवर में हुआ। वही ऐसी भी स्थिति बनी कि कोई टीम मात्र 6 रन पर आल आउट हो गई। सोमवार को खेले गए मेच में काका 11 छोटी कडोद ने अंबिका लायंस को 7 विकेट से एवं एमसीसी मुलथान ने पलवाडा 11 को 52 रन से षिकस्त देकर अगले दौर में जगह पक्की की। बीपीएल मंे पहली बार अतिथि के रुप में मातृशक्ति ने पहुॅच कर खिलाडियों को होंसला अफजाई किया। अब तक 10 खिलाडियों ने बनायी फिफटी। पाइंट टेबल में बोधवाडा सबसे अपर है। छक्के लगाने में सरफराज पटेल तो चैके लगाने में सुरेश सबसे आगे है। बालिंग में अंकित सोलंकी 8 विकेेट लेकर प्रथम पायदान पर है।

रविवार को बाबूजी प्रीमियर लीग में सुपर संडे के तहत मैच खेले गए। खिलाडियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र वितरण करने हेतु ब्राहाम्ण समाज महिला मंडल के सदस्य एवं माहेश्वरी समाज से मातृशक्ति अतिथि के रुप में उपस्थित थी। ब्राहमण समाज से स्मिता शर्मा, नेहा शर्मा, सीमा रावल, प्रिंयका शर्मा, शिवानी अग्निहोत्री, निधि द्विवेदी, मंजू लिटोरिया, संगीता पंडया, प्रीती तिवारी एवं माहेश्वरी समाज महिला मंडल अध्यक्ष संगीता माहेश्वरी, सचिव ज्योति काबरा, जयश्री माहेश्वरी, नेहा बाहेती एवं ऋतु चांडक अतिथि के रुप में मंचासीन थेे। मातृशक्ति का दुपटा सोंप कर स्वागत विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार, संदीपसिंह चंद्रावत, अनिल जाट, आशिष जोशी, राजेन्द्र जाट, देवेन्द्रंिसह ंपंवार ने किया गया। कार्यक्रम का संचाचन विधायक प्रतिनिधि देवपालसिंह जादव ने किया गया।

बीपीएल में सोमवार को खेले गए मेच मेें मेन आॅफ द मैच एवं टीमों को मेडल देने हेतु अतिथि के रुप में दुर्गा मित्र मंडल के हुकुमसिंह सोंलकी, अनोखीलाल गुर्जर, सुरेन्द्रसिंह सोंलकी एवं सुनील गौर उपस्थित थे। सभी अतिथियों द्वारा मेच के पहले सिक्का उछाल कर खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर मेच की शुरुआत की गई। अतिथियों का स्वागत बीपीएल कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया।

बीपीएल मुकाबले में माॅ गायत्री क्लब ने बादशाह 11 को 2 विकेट से हराया। अबिका लायंस ने प्रथम एग्रो को सुपर ओवर में पराजित किया। काका 11 ने एमसीसी क्लब को 6 विकेट से, डीसीसी क्लब ने जाट 11 जाबडा को 8 विकेट से जीत दर्ज की। अंबिका लायंस को माॅ गायत्री क्लब के विरुध वाकवर मिला। अगले मुकाबले में काका 11 ने डीसीसी को 9 विकेट एवं रोमांचद मुकाबले में अंबिका लायंस ने नीलकंठेश्वर क्लब को 1 रन हराया। काका 11 ने अंबिका लायंस को 7 विकेट से पराजित कर अगले दौर में जगह बनायी।

पाइंट टेबल में बोधवाडा सबसे आगे
बीपीएल में अब तक खेले गये मुकाबले में पांडट टेबल में बोधवाडा 11, एमसीसीबी, चैपाटी किंग, बालाजी किके्रट क्लब , आर दरबार कलसाडा, कप्तान 11, काका 11 सहीत सभी टीमों ने 3-3 मुकाबले जीत कर 6-6 पाइंट अर्जित किये है। वही रन औसत में दशरथ ने 3 मैच में 101 रन, एजी बोडाना ने 4 मेच में 100 रन, अंकित सोलंकी ने 3 पारी में 97 रन, नरेन्द्र पेटल 3 पारी में 92 रन, सुरेश 3 पारी में 89 रन, सरफराज 4 पारी में 80 बलराम 3 पारी में 78 रन एवं राजवद्र्वन 3 पारी में में 78 रन बना चुका है।

10 खिलाडियों ने बनायी फिफटी-
बीपीएल मुकाबलेे में अब तक 10 खिलाडियो ने 50 प्लस़़ का स्कोर बनाया। फिफटी प्लस बनाने वाले खिलाडियों में राजवीर बना, अंकित सोलंकी, ज्ञानु गामड, दिलीप, लोकपालसिंह चैहान, नितीन उपाध्याय, रोहित, नरेन्द्र मंडलोई, बलराम शामिल है।

छक्के लगाने में सरफराज पटेल सबसेे आगे
खेले गए बीपीएल मुकाबले में सरफराज पटेल 10 छक्के लगाकर सबसे आगे है। बलराम 9, नरेन्द्र पटेल 8, अंकित सोलंकी, ज्ञानू धाकड एवं एजी बोडाना, जशरथ, राजवद्र्वन सभी 7 एव विशाल गिरवाल, दिलीप घनश्याम पाटीदार एवं दिपक पांचाल ने 6-6 छक्के लगाए है।

चैके लगाने में सुरेश सबसे आगे-
खेले गए मुकाबले में सुरेश 10, एजी बोडाना 10, जशरथ 10, अंकित सोलंकी 9 घनश्याम पाटीदार 9, रोहित 9, लोकपालसिंह चैहान 8 एवं राजवीर बना, मोहित बोडान, सोहेल पटेल, नरेन्द्र पटेल 7- चैके लगा चुके है।

बालिंग में अंकित सोलंकी 8 विकेेट लेकर प्रथम पायदान पर-
खेले गए मुकाबले में बालिंग में 8 विकेट लेकर अंकित सोलंकी प्रथम पायदान पर है। वही सरफराज 8 विकेेट, राज, ज्ञानु धाकड युवराज, लखन चैहान, हिमांशु पाटीदार 7 विकेट एवं चेतनसिंह, अंबराम कटारिया, सेजाद मंसूरी, भोला, पंकज गोयल, इरफान पटेल, भगत चैधरी व नरेन्द्र व्यास ने 6-6 विकेट लिए।

Related Post