भाजपा नगर मंडल बूथ प्रभारी व अध्यक्षों की सूची जारी


बदनावर । भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर ने मन की बात कार्यक्रम को लेकर बूथ प्रभारी एवं अध्यक्षों की नगर में नियुक्ति की गई। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आवाज और विचारों को भारत की आम जनता तक पहुंचाना व उनकी बातों को सुन सके। उक्त कार्यक्रम को संचारू जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रभारी एवं बुध अध्यक्षों की घोषणा की गई प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों की सूची की जानकारी नगर मंडल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह चौहान ने दी

