Fri. Mar 6th, 2026

पीएम श्री हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, एस आर एफ द्वारा मंच पर टीनशैड लगाकर सौगात भेंट

पीएम श्री हाईस्कूल सादलपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया एस आर एफ द्वारा मंच पर टीनशैड लगाकर सौगात भेंट

सादलपूर्न। गर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास , उत्साह के साथ मनाया गया चरों ओर तिरंगे लहराते दिखाई दे रहे थे।जब एकीकृत पीएम श्री हाईस्कूल की रैली, न्यूमालवा,की रैली का संगम सत्यवीर तेजाजी चौराहे पर हुआ तो अद्भुत नजारा देखने को मिला।भारत माता की जय, वन्दे मातरम्,जय हिन्द जिन्दाबाद के गगन भेदी नारों से राष्ट्र भक्ति से माहौल सराबोर हो गया। ग्राम पंचायत भवन पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमा मय उपस्थिति में सरपंच श्रीमती धनकुंवर अजय डांगी एवं उपसरपंच माया लाखनसिंह चौहान ने झंडा फहराया।जब प्रभात फेरी हाईस्कूल प्रांगण पहुंची तो प्राचार्य श्रीमती अनीता चिंचोलीकर ने धव्ज वंदन किया।एस आर एफ फाउन्डेशन के सीनियर प्रोग्राम आफीसर अकरम सिद्धिकी ने फीता काट कर मंच पर फाउन्डेशन द्वारा लगाये गये टीन शेड का उद्घाटन किया।

गणतंत्र दिवस का शुभारंभ प्राचार्य श्रीमती अनीता चिंचोलीकर की अध्यक्षता में सरपंच श्रीमती धनकुंवर अजय डांगी, उपसरपंच माया लाखनसिंह चौहान, जनपद सदस्य श्रीमती मिश्रा बाई कैलाश नाथ के मुख्य आतिथ्य में तथा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा, पूर्व सरपंच प्रवीण बारोट, महेंद्र वर्मा, सतीश चौहान, लोकेन्द्रसिंह चौहान, विनोद कुशवाह, अविनाश वर्मा, लखनसिह राठौर, के विशेष आतिथ्य में सर्व प्रथम सरस्वती पूजा अर्चना, महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य श्रीमती अनीता चिंचोलीकर ने माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।

SRFफाउंडेशन के श्री सिद्धिकी ने बताया कि हमारी संस्था ने पी एम श्री स्कूल को गोद लेकर विद्यालय के सर्वांगीण विकास का बीड़ा उठाया है हम जो भी आवश्यकता होगी यथा संभव पूरी करने का प्रयास करेंगे।इस बीच माचकदा के सैनिक विजय जाट का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया जाट ने बताया कि मेरा सौभाग्य है कि मैं इसी विद्यालय में पढ़ा हूं आज सेना में सेवारत होकर देश सेवा कर रहा हूं। मैं आह्वान करता हूं कि आने वाले वर्षों में कम-से-कम दस युवा इस स्कूल के सेना में भर्ती होना चाहिए। वर्मा ने योग करने का आग्रह किया तथा विकसित समर्थ भारत बनाने के लिए कृषि विकास पर जोर दिया। धार नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना में सादलपुर क्षेत्र के एक्कीस ग्रामों को जोड़ने हेतु किये जारहे प्रयास की जानकारी दी। पीएम श्री हाईस्कूल सादलपुर की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कर्मठ प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा प्राचार्य श्रीमती अनीता चिंचोलीकर का एवं रामभरोसे वर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया, पंचायत सचिव तरूण जाट, रोजगार सहायक सत्यनारायण पाटीदार उपस्थित थे। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सभी सत्ताविस प्रस्तुतियों पर ग्राम पंचायत द्वारा मोमेन्टो भेंट कर कलाकारों का सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों की गरिमा मय उपस्थिति में प्राचार्य ने विद्यालय में हाल ही में शैक्षणिक भ्रमण, स्काउट गाइड नेशनल जम्मूरी में भागीदारी व विद्यार्थीयों के जिला स्तर राज्य स्तर पर उपलब्धि की जानकारी दी। समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।संचालन अतुल श्रीवास्तव ने किया। आभार सीताराम गुप्ता ने माना।

Related Post