बदनावर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर संपन्न

बदनावर। भारतीय पत्रकार संघ एवं स्वतंत्र प्रेस क्लब के सहयोग से शंकुस मल्टी स्पेशियलिटी एवं कैंसर हॉस्पिटल, रतलाम के सौजन्य से रविवार को बदनावर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर स्थानीय सहयोग हॉस्पिटल, माथुर कॉलोनी में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ लिया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकितस्को दवारा कैंसर, स्त्री रोग, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी एवं हड्डी रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच व उपचार किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।

शिविर का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी प्रियंका मिमरोट, पूर्व u जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, बड़नगर प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह राजावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, एआईजे प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, समाजसेवी सर्वेश मंडलेचा, वरिष्ठ पत्रकार महेश पाटीदार एवं डॉ. गोपाल सिंह ठाकुर की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर डॉ. राज दुलानी ने कैंसर होने के कारण, उसकी पहचान एवं प्रारंभिक उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसडीएम प्रियंका मिमरोट ने ऐसे जनहितकारी शिविरों के आयोजन की सराहना करते हुए शासन स्तर से सहयोग देने की बात कही। वहीं मनोज सोमानी ने आयोजन के लिए चिकित्सकों एवं पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित करने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. नयन गुप्ता, डॉ. विपुल गुप्ता, डॉ. विपिन कुमार दुबे (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. राज दुलानी (जनरल एवं एल.एल.टी. सर्जन), डॉ. आकाश मीणा व डॉ. भूपेंद्र कुशवाहा (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. उत्सव शर्मा (गहन रोग फिजिशियन), डॉ. आरती शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. गौरव नाहर (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अंकित चोयल (यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन), डॉ. बिकास (बाल, मुख एवं गला कैंसर विशेषज्ञ) तथा डॉ. अरविंद पवार (जनरल फिजिशियन) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में विनय पाटीदार, राकेश सिंह चौहान, सचित बाहेती एवं मोहित पांचाल राजू गजभीये, स्वदेश सिह पंवार, प्रदीप पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन चौहान ने किया । आभार भूपेंद्रसिंह जादौन ने माना ।
