Fri. Mar 6th, 2026

पूज्य श्री भगवत दास जी महाराज ने मां रेवा घाट निर्माण हेतु दिया आशीर्वाद

सेमल्दा तीर्थ पहुंचे परम पूज्य श्री भगवत दास जी महाराज, मां रेवा घाट निर्माण हेतु दिया आशीर्वाद
सेमल्दा तीर्थ मनावर।


स्मरणीय सद्गुरुदेव परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री भगवत दास जी महाराज
(महात्यागी, पागल फलाहारी बाबा, हनुमान गढ़ी महाकाल आश्रम, अनघोरा, जिला रायसेन)
हाल ही में धार जिले के सबसे बड़े मां रेवा घाट – सेमल्दा तीर्थ पहुंचे, जहां उन्होंने मां नर्मदा के पावन तट पर दर्शन किए।
इस अवसर पर महाराज श्री ने कथा वाचक पंडित प्रवीण शर्मा ‘राधे भैया’ के साथ सेमल्दा तीर्थ पहुंचकर मां रेवा घाट निर्माण से पूर्व नर्मदा भक्तों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने मां नर्मदा से प्रार्थना की कि इस पावन कार्य में कोई विघ्न न आए तथा शीघ्र ही भव्य एवं दिव्य घाट का निर्माण पूर्ण हो।
परम पूज्य महाराज श्री ने सेमल्दा तीर्थ पर वर्तमान में संचालित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा, जिसका वाचन कथावाचक रिद्धि शर्मा (गंधवानी) द्वारा किया जा रहा है, में भी पहुंचकर सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कथावाचक रिद्धि शर्मा से धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और कथा आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
महाराज श्री के आगमन से सेमल्दा तीर्थ क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा नर्मदा भक्तों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर ग्राम के रणवीर सिंह तोमर, राजपाल सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह पटेल, कमल सिंह तोमर, ओम सिंह चौहान, गणेश धनगर सहित बड़ी संख्या में नर्मदा भक्त उपस्थित रहे।
नर्मदा भक्तों एवं आयोजन समिति ने महाराज श्री के आगमन को सेमल्दा तीर्थ और मां रेवा घाट निर्माण के लिए शुभ संकेत बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Post