Fri. Mar 6th, 2026

क्षत्रिय कुशवाह समाज जिला धार ने भोजशाला में दिनभर पूजा जारी रखने हेतु जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा

क्षत्रिय कुशवाह समाज जिला धार ने भोजशाला में दिनभर पूजा जारी रखने हेतु जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा

बदनावर। अखिल भारतीय कुशवाह महासभा जिला धार के तत्वावधान में बसंत पंचमी दि 23 जनवरी को मां सरस्वती जी के जन्मोत्सव पर प्रतिवर्षानुसार निर्विघ्न पूजा अर्चना करने हेतु जिलाधीश कार्यालय धार पर क्षत्रिय कुशवाह समाज ने ज्ञापन सौंपा।गर्म जोशी के साथ मां सरस्वती जी के जय कारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष रामभरोसे वर्मा ने ज्ञापन का वाचन किया अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के जिलाध्यक्ष पावन कुशवाह एवं समाज जन ने अधिकृत अधिकारी श्रीमान तहसीलदार महोदय जगतसिंह रावत को ज्ञापन भेंट किया।

अम्बाराम वर्मा,अमृतलाल मेगाया, यशवंत सिंह चौहान,हंसराज चौहान, कैलाशचंद्र गेहलोद, ओमप्रकाश कुशवाह, रमेशचंद्र कुशवाह, गुलाबसिंह वर्मा, सुरेशचंद्र वर्मा, विजय सिंह वर्मा, प्रकाश वर्मा,राहुल कुशवाह,चेतन कुशवाह, कोणार्क सिंह एवं रूपकमल सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धुओं की गरिमा मय उपस्थिति रही। आभार रामभरोसे वर्मा ने व्यक्त किया।

Related Post