पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बड़वानी ( नरेन्द्र गुप्ता)/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना पाटी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है।
फरियादिया द्वारा थाना पाटी आकर रिपोर्ट की गई कि जयसिंग पिता सावकार उर्फ उमरावसिंह बारेला निवासी ग्राम आवली ने उसे जबरदस्ती पकड़कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना पाटी में अप.क्र. 16/2026 धारा 137(2), 64(1), 87, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी पाटी निरीक्षक रामदास यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित घेराबंदी कर आरोपी जयसिंग पिता सावकार उर्फ उमरावसिंह बारेला उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम आवली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे माननीय न्यायालय बड़वानी में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को केंद्रीय जेल बड़वानी दाखिल किया गया।
पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक रामदास यादव थाना प्रभारी पाटी, उनि. जानी चारेल, प्रआर 125 नरेश ठकराव, प्रआर 216 राजेन्द्र राठौड़, आर. गजराज पटेल की सराहनीय भूमिका*

