Sat. Mar 7th, 2026

जगद्‌गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य का समस्या मार्गदर्शन 13 जनवरी को

जगद्‌गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य का समस्या मार्गदर्शन 13 जनवरी को

बड़वाह अंनत श्री विभूषित जगद्‌गुरु रामानंदाचार्य नरेन्द्राचार्य जगद्‌गुरु रामानंदाचार्य दक्षिणपीठ, नाणीजधाम (महा.) द्वारा “तुम जिओ और दुसरों को जीवन दो” इस मुल वाक्य को आधार मानकर जगद्‌गुरु नरेन्द्राचार्य महाराज संस्थान,उप पीठ ओमकारेश्वर ग्राम अली बुजुर्ग में 13 जनवरी मंगलवार को एक दिवसीय समस्या मार्गदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

नर्मदा दक्षिणी आलीबुज़ुर्ग में रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य पीठ मां नर्मदा परिक्रमावासियों के सेवा के लिए सतत सेवारत

जगद्गुरु रामानंदाचार्य दक्षिण पीठ नानीजधाम महाराष्ट्र का उप पीठ मां नर्मदा के दक्षिण तट ग्राम पंचायत आलिबुजुर्ग के गुरु बंधुओं शुभचिंतकों साधकों के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप स्थापित किया जा चुका है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता के साथ नर्मदा परिक्रमा वासी सहित अन्य भक्तगण मठ का लाभ ले रहे है।

तुम जियो और दूसरों को जीने में सहायता करो

उपपीठ के गुरप्रेमी जानो ने जगद्‌गुरु रामानंदाचार्य नरेन्द्राचार्य की सिख
तुम जियो और दूसरो को जीवन दो, स्वप्न में भी किसी दूसरे का बुरा न सोचो या करो, प्रतिदिन अपने आराध्य कि एकाग्र भाव से १० मिनिट भक्ति करो। रामानंदाचार्य नरेंद्रचार्यजी की यह सीख समस्त मानव जाति के जीवन को सुखी कर रही है।जगदगुरू नरेंद्रचार्य महाराज के भक्तगण मध्यप्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट,खरगौन, इंदौर, देवास, धार,बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, भोपाल आदि जिले में फैला हुआ है।

समाज को एक नई चेतना देकर अपनी अलग पहचान बनाई है

  • अमोल कोथळकर, चिन्तामन सपकाल, पीठ युवा प्रमुख रवि चौहान, महिला निरीक्षक दीपा गणेशे, नीलकंठ चौधरी, सुभाष पाटिल, अनिल गणेशे, हिरालाल जाधव ने बताया कि रामानंदाचार्य प्रभु श्री के इस अमृत रूपी संदेश के माध्यम से महाराष्ट्र के विभिन्न कोनों तक ही नहीं भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों में भी समाज को एक नई दिशा देने लोगों के जीवन को सुखी करने के साथ-साथ अनेक सामाजिक प्रकल्पो जैसे एंबुलेंस सेवा, निशुल्क शिक्षण कार्य गरीब परिवारों के लिए रोजगारगोनमुखी संसाधनों की व्यवस्था, व्यसनमुक्ति, ब्लड डोनेशन, अवयवदान, महाराष्ट्र में आई भीषण बाढ़ पीड़ितों के लिए व्यवस्था कर सहयोग प्रदान कर, वेद पाठशाला,आदि अनेको समाजसेवा के कार्यों के माध्यम से समाज को एक नई चेतना देकर अपनी अलग पहचान बनाई है। संस्थान के महाराष्ट्र (वसई, नागपुर, नाशिक, अकोला, परभणी, ) गोवा, तेलंगाना, आदि जगहों पर उपपीठ निरंतर समाजसेवा के माध्यम से जागृति लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

समस्या मार्गदर्शन में धर्मप्रेमी जनता से अपील कि

खरगौन जिला निरीक्षक दिलीप फालक, पीठ लेफ्ट. जनरल प्रभाकर कोली ने रामानदाचार्य जी के 13 जनवरी को आयोजित समस्या मार्गदर्शन कार्यक्रम हेतु धर्मप्रेमी जनता से विनम्र अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर प्रभुजी द्वारा समस्या मार्गदर्शन एवं श्री चरणों का दर्शन लाभ प्राप्त करे साथ ही साथ प्रभु जी की प्रत्यक्ष उपस्थिति में उपासक दिक्षा का भी लाभ प्राप्त कर सकते है। भक्तजनों द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में प्रसादी का लाभ उठाए।संस्थान के कार्यों का प्रतिदिन का अपडेट युटयूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं व्हाटसअप पर रामांनदाचार्य, दक्षिणपीठ, नाणीजधाम चेनल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Related Post