
– दुर्लभ फोटो- मामा- भांजा के मिलन के फोटो शोशल मीडिया पर देख, क्या कहती है राजनीती

न्यूज एडिटर/महेश पाटीदार
बदनावर। 2013 से 2023 राजनैतिक विचार धाराओं की लडाई जारी है। भाजपा से चुनाव मैदान में उतर कर भंवरसिंह शेखावतजी ने 2013 में कांग्रेस के राजवद्र्वनसिंह दतीगांव को पराजित किया। तो दतीगांव ने शेखावत को 2018 में पराजित कर मामला बराबर किया। 2023 में दोनों नेताओं ने पार्टी बदल कर चुनाव मैदान संभाला। परंतु दल बदल कर कांग्रेस के भवंरसिंह शेखावत ने दल बदल कर भाजपा से चुनाव लडे दतीगांव को पराजित कर दिया।
विधानसभा चुनाव के बाद से ही दोनों नेता एक दूसरे के विरोधी की भूमिका में देखे जाते है।


मामा- भांजा का मिलन
श्री पाटीदार पारमार्थिक शैक्षणिक संस्था के वार्शिकोंत्सव कार्यक्रम में विधायक शेखावत एवं पूर्व मंत्री दतीगांव का आमना सामना हुआ। मामा- भांजे ने एक दूसरे के हाल चाल पुछे और एक दूसरे का हाथ जोड कर अभिवादन किया।

