बिजली कर्मचारी की मदद के लिए आगे आया ‘समरसता सेवा संस्थान धुलसर’ ने जुटाए 52 हजार रुपये

धुलसर (कुक्षी): मानवता और सेवा के संकल्प को दोहराते हुए ग्राम धुलसर के ग्रामीणों ने एक घायल बिजली कर्मचारी की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। समरसता सेवा संस्थान धुलसर की पहल पर ग्राम वासियों और क्षेत्र के लोगों ने मिलकर उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि एकत्रित कर पीड़ित परिवार को सौंपी। क्या है पूरा मामला?
विगत दिनों बिजली विभाग में कार्यरत लक्ष्मण डिमके बिजली लाइन पर कार्य करते समय गंभीर रूप से करंट लगने के कारण घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बड़वानी से इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल रेफर किया गया था। हॉस्पिटल में इलाज का खर्च अधिक होने के कारण परिवार को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। संस्थान की सराहनीय पहल
लक्ष्मण डिमके की स्थिति को देखते हुए समरसता सेवा संस्थान धुलसर ने जनसहयोग की अपील की थी। संस्था के सदस्य देवेन्द्र पाटीदार धुलसर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पुनीत कार्य में धुलसर और आस-पास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सामूहिक प्रयासों से कुल 52,000 रुपये की सहयोग राशि एकत्रित की गई, जिसे अरविंद हॉस्पिटल में पहुंचकर लक्ष्मण के परिजनों को सुपुर्द कर दिया और लक्ष्मण के हाल चाल जाने। इनका रहा विशेष योगदान
देवेन्द्र पाटीदार धुलसर ने बताया कि इस सेवा कार्य को सफल बनाने में विमल कराड, राहुल कामदार और समस्त ग्राम वासियों का विशेष और सक्रिय योगदान रहा। ग्रामीणों के इस जज्बे की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। संस्थान ने सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए लक्ष्मण डिमके के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

