प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन कुक्षी तहसील की कमान पुनः श्याम गुप्ता को सौपी पेंशनर डे मनाया। । । विगत दिनों प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन तहसील कुक्षी के तत्वावधान में बड़े उत्साह पूर्वक पेंशनर्स डे मनाया ।

कुक्षी तहसील के सभी पेंशनर्स ने पेंशनर्स डे 17दिसंबर के उपलक्ष्य में तालनपुर हनुमान मंदिर कुक्षी के प्रांगण में , बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक लकरा साहब के मुख्य आतिथ्य में पूजन अर्चन के साथ शुरू किया।
अतिथि सम्मान के साथ नए सदस्यों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर d s नकारा साहब को याद किया गया कि आज उनकी देंन हे कि हम सम्मान पूर्ण पेंशन प्राप्त कर रहे हे ।

शासन के भेदभाव पूर्ण रवैए के विरूद्ध माननीय प्रधान मंत्री भारत सरकार को भेजने के लिए सभी के हस्ताक्षर युक्त आवेदन तैयार किया गया।डॉ सोलंकी,मोरी शर्मा , मधुप आदि साथियों के भावभरे उद्बोधन पश्चात अथिति द्वारा बैंक की ओर से दी जाने वाली सुविधा,समस्या निवारण आदि के बारे में सटीक जानकारी दी गई ।प्रबंधक द्वारा आश्वाशन दिया गया की बैंक में आपको यथासंभव सहयोग दिया जाएगा।
तहसील अध्यक्ष पद पद के लिए चयन प्रकिया हुई। उपस्थित सैकड़ो पेंशनर साथियों ने एस एस गुप्ता को सर्व सम्मति से पुनः अध्यक्ष पद के लिए चुना । श्याम गुप्ता के पुनः तहसील अध्यक्ष बनने पर प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र के प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष चम्पालाल पाटीदार, प्रांतीय संगठन सचिव बसंतराव मुरमकर, प्रांतीय सचिव ओमप्रकाश वर्मा,प्रांतीय संगठन मंत्री एवं बदनावर तहसील अध्यक्ष जयनारायण जाट, प्रांतीय प्रचार मंत्री रामभरोसे वर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री भीम सिंह सिसौदिया,संभागीय अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई संदेश दिया।सभा का संचालन ओ पी शर्मा ने किया। ततपश्चात स्वरुचि भोज का आनंद लेते हुए समापन हुआ। आभार मंगरोलिया ने माना ।

