Sun. Oct 6th, 2024

सोयाबीन फसल मे नुकसानी आंकलन हेतु सर्वे दल गठित किया जाए- विधायक शेखावत

सोयाबीन फसल मे नुकसानी आंकलन हेतु सर्वे दल गठन हेतु विधायक शेखावत ने कलेक्टर को लिखा पत्र


तत्काल सर्वे टीम गठन की जाए- विधायक शेखावत

बदनावर। किसानों के खेत में खडी सोयाबीन की फसल पक कर तैयार है। किंतु लगातार बारिश होने के कारण पीला सोना फसल खराब हो गई है। सोयाबीन नुकसानी का सर्वे कराने हेतु विधायक भंवरसिंह शेखावत ने तत्काल सर्वे टीम गठन करने हेतु कलेक्टर को पत्र लिखा गया।
विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा कलेक्टर को पत्र भेजा गया है जिसमें बताया गया कि विधानसभा क्षेेत्र में पीला सोेना सोयाबीन की फसल पक कर तैेयार हो गई है। किंतु वर्शा एवं फसल जनित रोग के कारण सोयाबीन फसल खराब हो गई है। फसल पक कर तैेयार खडी है। कितु वर्तमान मे रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कटाई बाधित हो रही है। कटी हुई फसल का दागी होने का तथा खडी फसल पर कटाई एवं फलिया चटकने का खतरा मंडरा रहा है। आज की स्थिति में औेसतन 20 से 25 प्र्रतिशत तक क्षति होना प्रतीत होता है। विधानसभा क्षेेत्र अंर्तगत सोयाबीन फसल क्षति के आंकलन हेतु सर्वे टीम तत्काल गठन किया जाए। सर्वे अनुसार सोयाबीन फसल की क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि हेतु शासन से मांग की जावेगी।

Related Post