मुस्लिम अंजुमन कमेटी द्वारा नगर पत्रकार संघ का साफा बांधकर सम्मानित किया।
नगर के सभी पत्रकारों की जागरूकता पर प्रशंसा की शेख अयाज

बड़वाह – गत दिनों नगर पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुनील नामदेव एवं सभी पदाधिकारियों के सम्मान एवं अभिनंदन हेतु मुस्लिम अंजुमन कमेटी के सदस्यों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत परिसर में स्थित सांसद कार्यालय पर किया गया। जिसमें कमेटी अध्यक्ष अयाज शेख,वसीम गुड्डा जाकिर खान नाजिम खान शमद खान आदि ने अध्यक्ष सुनील नामदेव का साफा बांधकर सम्मान किया। साथ ही पत्रकार संघ अन्य पदाधिकारी मुकेश खेड़े सुनील जायसवाल अमित जोशी,,लखन परिहार,, सुनील परिहार,,मनीष शर्मा के साथ पूर्व अध्यक्ष विकास पंवार का भी पुष्प हार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सुराना ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार अपनी अहम जिम्मेदारी के साथ आमजन को धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक आयोजन की सूचनाओं के साथ महत्वपूर्ण घटना,,दुर्घटनाओं की जानकारी से रूबरू कराते हे। नवीन कार्यकारिणी बनने के बाद पहली बार पत्रकारों के सम्मान के लिए अगर अंजुमन कमेटी आगे आई हे तो यह प्रशंसनीय हे। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण शर्मा ने कहा कि जिस नवीन दायित्व के साथ पत्रकार संघ के पदाधिकारियों का अंजुमन कमेटी ने सुगंधित फूलों से स्वागत किया हे। इसके बाद सभी पत्रकारों की जिम्मेदारी आमजन के प्रति और बढ़ जाती हे । की वे अपनी कलम को और मजबूत बनाए ।

कमेटी के सदर अयाज शेख ने नगर के सभी पत्रकारों की जागरूकता पर प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन कमेटी के नाजिम खान ने किया।आभार अमित जोशी ने प्रकट किया।
