पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 रविवार को बदनावर में

बदनावर।मध्य प्रदेश पावरलिफ्टिंग संगठन के तत्वाधान में रेड बुल जिम बदनावर द्वारा रविवार 14 दिसंबर को प्रातः 10 बजे भागीरथी ग्रीन कॉलोनी बड़नगर रोड बदनावर पर धार जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में बदनावर, धार, नागदा, कानवन ,राजगढ़ सहित समूचे जिले के 70 से अधिक प्रतियोगी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में शामिल पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों का चयन नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025, 26 के लिए किया जाएगा। रेड बुल जिम बदनावर के संचालक सोनू होती ने नगर की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भागीरथी ग्रीन कॉलोनी बदनावर पर पहुंचकर चैंपियनशिप प्रतिभागियों की प्रतियोगिता देखने के लिए उपस्थित रहे।

