Sat. Mar 7th, 2026

खरगोन रेंज पुलिस तथा महाराष्ट्र पुलिस की अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी संयुक्त कार्यवाही

खरगोन रेंज पुलिस तथा महाराष्ट्र पुलिस की अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी संयुक्त कार्यवाही


अवैध शस्त्र बनाने की सामग्री व शस्त्र जप्त किये

बड़वानी ( नरेन्द्र गुप्ता) -इन्दौर रेल पुलिस महानिरीक्षक अनुरागजी के मार्गदर्शन में ,उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज सिध्दार्थ बहुगुणा के नेतृत्व मे संयुक्त पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही की गई। महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा भी उनके अवैध हथियार के अपराध मे आरोपीयो की धरपकड हेतु सहायता चाही गई थी ।
इसी के तारतम्य मे थाना प्रभारी मण्डलेश्वर जिला खरगोन एवं दिपक यादव थाना प्रभारी बेडिया जिला खरगोन धर्मेन्द्र यादव से वरला थाना अंतर्गत उमर्टी क्षेत्र की रैकी कराई गई। डीईजी निमाड़ रेंज द्वारा
कार्यवाही हेतु 04 पुलिस टीमो का गठन कर कार्यवाही हेतु ब्रीफ कर रवाना किया गया। जिसमें पुणे पुलिस महाराष्ट्रा की टीम का नेत्रत्व डीसीपी समय मुण्डे, जिला खण्डवा एवं जिला खरगोन की पुलिस टीम का नेत्रत्व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन बिट्टु सहगल ,एवं जिला बडवानी पुलिस टीम हेतु पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के मार्गदर्शन मे एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के द्वारा नेत्रत्व किया गया। वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी वरला नारायण रावल अपने बल के साथ मोके पर उपस्थित हुये ।
थाना वरला आन्तर्गत ग्राम उमर्टी मे अवैध हथियार कारीगरो एवं तस्करो की दबिश मे जिला बडवानी , जिला खण्डवा , जिला खरगोन तथा महाराष्ट्र पुलिस के करीबन 200 अधिकारी / कर्मचारी शामिल हुये
संयुक्त कार्यवाही के दोरान प्रथक -प्रथक टीमो के द्वारा दबिश देकर महाराष्ट्र पुलिस के अपराध से सम्बंधीत कुल 07 आरोपी तथा थाना वरला के द्वारा 03 आरोपीयो को मय 01 देशी पिस्टल तथा भारी मात्रा मे अवैध हथियार निर्माण करने की सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया ।
कार्यवाही के दौरान वरला पुलिस के द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपीगण के नाम व जप्त की गई सामग्री-
सतवंतसिंग पिता बडवानीसिंग टकराना उम्र 19 साल नि. उमर्टी
कब्जे से जप्त सामग्री- 01 पिस्टल किमती 25000 रूपये तथा अवैध हथियार निर्माण करने की सामग्री लौहे के पाईप , भट्टी चलाने का पंखा, कानस , लौहे की प्लेटे, सरिये , अवैध हथियार बनाने के सांचे कुल किमती 25000 रूपये के जप्त किये, अवतारसिंग पिता महुसिंग उम्र 31 साल नि. उमर्टी
कब्जे से जप्त सामग्री- . अवैध हथियार निर्माण करने का लौहे के पाईप , भट्टी चलाने का पंखा, कानस , लौहे की प्लेटे, सरिये , अवैध हथियार बनाने के सांचे ,लोहै के धारदार फरसे(चाकू) किमती करीबन 25000 रूपये ,नुरबिनसिग पिता हेटसिंग उम्र 43 साल नि. उमर्टी
कब्जे से जप्त सामग्री- अवैध हथियार निर्माण करने का लौहे के पाईप , भट्टी चलाने का पंखा, कानस , लौहे की प्लेटे, सरिये , अवैध हथियार बनाने के सांचे ,लोहै के धारदारफरसे (चाकू) किमती करीबन 25000 रूपये महाराष्ट्र पुलिस के जिम्मे किये गये आरोपीयो के नाम
राजपालसिंह पिता प्रधानसिंह उम्र 35 साल नि. उमर्टी-,नानक पिता अजितसिंग उम्र 31 साल, नि.उमर्टी,गुरूचरणसिंग पिता आवसिंग उम्र 24साल ,नि.उमर्टी, बच्चनसिंग पिता दिवानसिंग उम्र 37 साल ,नि उमर्टी,जशवीर पिता प्रकाश सिंग उम्र 22 साल नि. उमर्टी प्रविण पिता उत्तमसिंग टकराना उम्र 29 साल, नि. उमर्टी. अलोकसिंग पिता जोहरसिंग उम्र 27 साल नि. उमर्टी
उक्त आरोपीयो के कब्जे से भी अवैध हथियार निर्माण करने की सामग्री प्रथक प्रथक जप्त की गई है जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रूपये की जप्त की गई है ।
थाना प्रभारी नारायण रावल , थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण ओमप्रकाश चोंगडे ,, थाना प्रभारी सेंधवा शहर बलजीतसिंह बिसेन एवं उनि. कृष्णा मण्डलोई, सउनि. उमाशंकर मण्डलोई , सउनि. गुजरा बारिया एवं जिला खगोन का बल एवं जिला खण्डवा पुलिस बल का योगदान रहा है।

Related Post