आगामी चुनाव में 50 से अधिक विधानसभा में प्रत्याषी उतारने की जय सरदार सेना की घोषणा
राजनैतिक क्षैत्र में पाटीदार समाज की उपस्थिति दर्ज करवाना प्रमुख उदेष्य
देश के अन्य प्रदेशों में जय सरदार सेना का विस्तार होगा
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मीडिया सेल प्रभारी महेश पाटीदार को सम्मानित भी किया गया
जय सरदार सेना मप्र पाटीदार समाज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपंन

भोपाल। जय सरदार सेना मप्र पाटीदार समाज संगठन की युवा इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक श्रीराम वाटिका उज्जैन में संपंन हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जय सरदार सेना राश्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष पटेल एवं विशेष अतिथि नारी शक्ति प्रदेश अध्यक्ष आशा पाटीदार, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र पाटीदार थें। अध्यक्षता जय सरदार सेना प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार ने की। बैठक में संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं नारी शक्ति पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रदेश प्रवक्ता मीडिया सेल महेश पाटीदार बदनावर को सरदार पटेल का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

जय सरदार सेना मीडिया सेल प्रदेश प्रवक्ता महेश पाटीदार ने बताया कि जय सरदार सेना की बैठक में कई महत्वपुर्ण बिन्दूओं पर विचार विर्मश किया गया। जय सरदार सेना के विस्तार एवं सदस्यता वृद्वि पर भी चर्चा की गई। पाटीदार समाज को राजनैतिक क्षैत्र में मजबुती से अग्रसर करने पर जोर दिया गया। आगामी विधानसभा में 50 से अधिक विधानसभाओं मेंजय सरदार सेना के प्रत्याशी मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया। इसका प्रमुख उदेश्य जय सरदार सेना की राजनैतिक क्षैत्र में उपस्थिति दर्ज करवाना प्रमुख उदेष्य है। प्रत्याशी की हार जीत मायने नहीं रखेगी। वर्तमान में सभी राजनैतिक दलों द्वारा पाटीदार समाज सहित कई समाजों की उपेक्षा की जाती है। बैठक में मौजूद 10 से अधिक जिलाध्यक्षों ने क्षेत्र में किए गये काम एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी गई। जय सरदार सेना में मातृशक्ति की उपस्थिति बढाने को लेकर मंथन किया गया। प्रदेश सहीत अन्य प्रदेशों में सेना का विस्तार किया जाने पर भी विचार विर्मश किया गया। जय सरदार सेेना द्वारा 20 से 31 अक्टोबर तक सरदार पटेल जयंती पर आयोजित कार्यकमों की समीक्षा, जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के विस्तार कोे लेकर चर्चा तथा संगठन को आगे बढाने पर चर्चा की गई।

जय सरदार सेना राश्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष पटेल ने कहा कि सेना की गतिविधियों को शोषल मीडिया पर लाने का काम प्राथमिकता से किया जाए। सभी पदाधिकारी पाटीदार समाज की गतिविधियों को शोषल मीडिया पर पोस्ट करे। साथ सेना की सदस्यता में बढोतरी हेतु योजना बताई। जय सरदार सेना के सदस्यता अभियान को बढावा देेकर संगठन कोे मजबूुती प्रदान करना प्रमुख लक्ष्य है। जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के विस्तार कर संगठन को आगे बढाने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में 50 से अधिक विधानसभाओं में जय सरदार सेना के प्रत्याशी मैदान में उतारेगे। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से चर्चा भी की गई। वही कांग्रेस प्रदैश अध्यक्ष से मिलने के लिए समय मांगा गया है। प्रत्याशी की हार जीत मायने नही रखता है। वर्तमान में राजनैतिक दलों द्वारा पाटीदार समाज सहित कई समाज को दरकिनार किया जा रहा है। संगठन के रीती नितियों का पालन करना, संगठन के विस्तार हेतु कार्य करना, जय सरदार सेना के सदस्यता अभियान को बढावा देेकर संगठन कोे मजबूुती प्रदान करना, सामाजिक एवं शैैक्षणिक संस्थाओं को संगठन द्वारा उचित माध्यम से सहयोग करने की बात कही गई।

नारी शक्ति प्रदेश अध्यक्ष आशा पाटीदार ने बताया कि पिछले कई सालों में किस प्रकार संगठन को मजबूती प्रदान की गई। साथ ही सेना में मातृशक्ति की संख्या में बढोतरी करने की येाजना बतायी गई। सेना द्वारा किए गये कार्यो की सराहना भी की गई।
महामंत्री राजेन्द्र पाटीदार ने कहा कि सेना की सदस्यता वृद्वि की जाने की आवश्यकता है। सदस्यता हेतु शोषल मीडिया पर ऐप बनाया जावे। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग विशेष कर युवा वर्ग को जोडना प्रमुख लक्ष्य है।

बैठक में इंदौर से आए महिला पदाधिकारियों ने उदबोधन दिया गया। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार ने राश्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष पटेल का साफा बांध कर स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा उपस्थित सभी जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के गले में दुपट्टा डालकर स्वागत किया गया। बैठक में विश्णु पाटीदार शाजापुर, मनोज पाटीदार शाजापुर, प्रदीप पाटीदार देवास, ईश्वरलाल पटेल उज्जैन, जीवनलाल मुकाती उज्जैन, डा महेश पाटीदार लुहारी, डा बंशीलाल पाटीदार राजगढ, दिनेश पटेल, सोहन पाटीदार, अमृत पाटीदार द्वारकाप्रसाद पाटीदार धार, दीपक पाटीदार, देवांशु पाटीदार, निलेश पाटीदार, नितेश पाटीदार आगर मालवा, संतोश मुकाती हरसौला महु, देवराज पाटीदार, डा रविन्द्र पाटीदार, विनोद पाटीदार, भरत पाटीदार देवास, अजय पाटीदार व प्रकाश पाटीदार रतलाम, मुकेश पाटीदार तराना, सुनील पाटीदार गाजनोद व रीना पाटीदार, बबीता पाटीदार, स्मिता पाटीदार इंदौर, संगीता पाटीदार रतलाम सहीत सेना के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता मीडिया सेल महेश पाटीदार ने किया गया। आभार उज्जैन जिलाध्यक्ष राहुल गोठी ने माना।
