Sat. Mar 7th, 2026

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर ने ग्राम मोरतलाई में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर ने ग्राम मोरतलाई में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया


बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)/ माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने शुक्रवार को पानसेमल विकासखंड के ग्राम मोरतलाई पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियो के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल, मुख्य सभा स्थल, बैठक की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट की व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया।
अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि –


ऽ सुरक्षा के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
ऽ जनता के लिए समुचित बैठक और छायादार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


ऽ कार्यक्रम की गरिमा और सुचारू संचालन हेतु सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर, अपर कलेक्टर, के.के मालवीय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post