बड़वानी के जैन सामाजिक कार्यकर्ता बंधु ने फिर की मानवता की मिशाल पेश………….9 माह से बिछुडे बेटे को माँ से मिलाया
बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)/ बड़वानी के समीप ग्राम पिछोड़ी में एक मानसिक पीड़ित घूम रहा था जिस पर रोटरी क्लब सचिव ललित जैन की नजर पड़ी उन्होंने मानसिक पीड़ित भाई से बातचित करी तो उसने अपना नाम सोनू सुरेश यादव पता लंगर टोली पटना बिहार बताया जिस पर श्री जैन ने सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन को फोटो और जानकारी साझा की अजित जैन ने फोटो और संदेश सोशल मीडिया पर वायरल किया और खरगोन बड़वानी के लोकसभा सांसद जो कि बिहार चुनाव प्रचार अभियान में ही थे उनको फोन लगाकर अवगत कराया साथ ही रवि प्रजापत तलवाडा डेब को भी जानकारी साझा की दोनों के माध्यम से पटना से मोनू यादव ने अजित जैन को फोन लगाकर कहा मेंरे भाई को लेने बड़वानी आ रहा हूं । इस बीच ललित जैन पिछोडी गए लेकिन सोनू सुरेश यादव वहॉं से गायब हो गए। फिर सोनू सुरेश यादव को ढूढ़ने के लिए जिला पंचायत सीईओ काजल जावला और पाटी के सुशील बड़ोले के माध्यम भाई की फोटो और जानकारी शेयर की तो मालूम पड़ा सोनू सुरेश यादव भटकते हुए भवति, बिजासन, घोंगसा, खेरवानी, तुअरखेड़ा से झालकर नदी पार कर बाबरी गांव से महाराष्ट्र की और निकल गया है तो जैन बंधुओं ने सुशील बड़ोंले के माध्यम से खेरवानी के कैलाश खरते के माध्यम से ढूंढ़कर सोनू सुरेश यादव को रोसर लेकर आए और बड़वानी से जैन बंधु और सुशील रोसर गए और सोनू सुरेश यादव को बड़वानी के रेनबसेरे में रुकवाया जहाँ राहुल यादव सौरभ यादव रितेश वास्कले ने दो दिन तक चाय पानी नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की इधर भाई और माँ से से अजित जैन ने वीडियो काल पर बात कराईं माँ ने जैसे ही बेटे से बात की माँ की आँखों में आंसू छलक आए फिर मोनू यादव ने कहा में चुनाव में सुबह मतदान करने के बाद बड़वानी के लिए निकालूँगा जिस पर सोनू सुरेश यादव को भाई और मामा बड़वानी आए और भाई से मिलकर खुश हुए श्री अजित जैन ललित जैन और सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया और अपने भाई को ले गए सामजिक कार्यकर्ता श्री अजित जैन अभी तक 231 जनों को परिवार से मिला चुके हैं इस पुनीत कार्य में समाधान पाटिल, प्रवीण श्रीवास, मोनू गोले, अशोक मुकाती, महादेव दलाल का सहयोग मिला ।
