Sat. Mar 7th, 2026

भाजपा जिलेभर में राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस व भगवान बिरसामुण्डा की जयंती मनाएगी

भाजपा जिलेभर में राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस व भगवान बिरसामुण्डा की जयंती मनाएगी।

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):- राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसामुण्डा जन्म जयंती को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक गुरुवार को दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई।


उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता एवं राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा महामन्त्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में हुई।
बैठक से पूर्व अतिथियो ने भारत माता, भगवान बिरसामुण्डा, डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का पूजन व दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद व प्रदेश भाजपा महामन्त्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसामुण्डा सर्वसमाज के है उन्होंने अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी वो सर्वसमाज के लिए लड़ी साथ ही समाज मे अन्य कुरूतियो व अंधविश्वास के खिलाफ कार्य कर समाज व राष्ट्र को मजबूत किया है। इसी के चलते 15 नवम्बर को भगवान बिरसामुण्डा की जयंती पर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस पूरे भारत मे मनाया जाएगा।
यह सर्वसमाज का काम है जिसे जिले की चारो विधानसभाओं तथा जिला स्तर पर भव्य आयोजन किया जाएगा।
आगे उन्होंने कहा कि बड़वानी जिला वो ऐतिहासिक जिला है जहां राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस का पहला आयोजन राजपुर विधानसभा में हुआ था।
हमारे समाज व राष्ट्र उत्थान के लिए जिन्होंने अपने आपको समर्पित व न्यौछावर कर दिया वो हमारे गौरव है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि
जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा 1 से 15 नवंबर 2025 तक मनाया जाएगा। भारत के जनजातीय नायकों, उनकी संस्कृति और योगदान का सम्मान करने वाला एक राष्ट्रीय उत्सव है, जिसका समापन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में होता है। यह दिवस भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज मे कुरूतियो को फैलाने वालों को रोकना है। भगवान बिरसामुण्डा इसका एक जीता जागता उदाहरण है जिन्होंने अंग्रेजो से तो लड़ाई लड़ी ही साथ ही धर्मांतरण को भी रोका था। तथा उन्होंने होने वाले आगामी कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, भाजपा नेता अंतर सिंह पटेल, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष रैलास सेनानी, महामन्त्री भागीरथ कुशवाह व पूर्व मण्डल अध्यक्ष मिथुन यादव ने भी सम्बोधित करते हुए आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान पूर्व सांसद सुभाष पटेल, जिप अध्यक्ष बलवन्त सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल व ओमप्रकाश सोनी, भगवती प्रसाद शिंदे व विनोद वसावे मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चौहान एवं आभार विनोद वसावे ने व्यक्त किया
इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, अजजा मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी एवं मोर्चे के मण्डल अध्यक्ष व महामन्त्री सहित आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post