Sat. Mar 7th, 2026

राज्यसभा सांसद डॉ कविता पाटीदार का सरदार पटेल युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राज्यसभा सांसद डॉक्टर कविता पाटीदार का सरदार वल्लभ भाई पटेल युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मध्यप्रदेश पाटीदार समाज महिला संगठन जिला बड़वानी द्वारा आयोजित महिला जाग्रति सम्मेलन में शामिल होने के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार माँ नर्मदा मन्दिर पहुंचीं। इस दौरान युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल चौकड़ी गणपुर पर उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद पाटीदार ने चौकड़ी पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कविता पाटीदार के आगमन से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने डॉ. कविता पाटीदार का स्वागत सम्मान किया।


इस दौरान मध्यप्रदेश पाटीदार युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाटीदार कवटी, देवेन्द्र पाटीदार धुलसर, जिलाध्यक्ष नारायण पाटीदार, तहसील अध्यक्ष पीयूष पाटीदार, राहुल पाटीदार, कपिल पाटीदार, डॉक्टर मोहन पाटीदार, सोनू पाटीदार,नीलेश पाटीदार,रोहित, पीयूष, गौरव पाटीदार, रविन्द्र पाटीदार, अंकित, मेहुल पाटीदार, रामचन्द पाटीदार ओर कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post