Sat. Mar 7th, 2026

1 लाख 50 हजार से अधिक पंजीयन बड़वानी जिला मे, प्रदेश मे नंबर वन पर आने पर सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल व कार्यकर्ताओं को बधाई — डॉ. गौतम टेटवाल

मध्यप्रदेश में 1 लाख 50 हजार से अधिक पंजीयन कर बड़वानी जिला नंबर वन पर आने पर सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल सहित सभी जिले के कार्यकर्ताओं को बधाई — डॉ. गौतम टेटवाल

बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता) : श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में आगामी सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल की उपस्थिति में महोत्सव से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारी, आयोजन की रूपरेखा, खेल श्रेणियों, प्रतिभागियों के पंजीयन, पुरस्कार वितरण एवं जिला स्तरीय समापन समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. टेटवाल ने कहा कि
“यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने का अभियान चल रहा है। बड़वानी जिले ने मध्यप्रदेश में 1 लाख 50 हजार से अधिक पंजीयन कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो जिले के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों की मेहनत का परिणाम है। मैं सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल सहित सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ। आगामी सांसद खेल महोत्सव खेल प्रतिभाओं को पहचान देने का माध्यम बनेगा, और युवाओं सहित सभी प्रतिभागियों में खेल भावना और अनुशासन को भी बढ़ाएगा।”

इस अवसर पर लोकसभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि
“आगामी 26 अक्टूबर से मंडल स्तर पर प्रतियोगिताएँ प्रारंभ की जाएँगी। सभी खेल वर्गों में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। प्रतिभागियों की सुविधाएँ, खेल मैदानों की व्यवस्था, और आयोजन की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।

बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल, जिला महामंत्री सचिन चौहान, सांसद खेल महोत्सव के जिला संयोजक अजय कानूनगो, जिला समन्वयक भूपेंद्र जाट, वासुदेव मुकाती, राम सोनाने, लक्ष्मी शर्मा, हरीश मुकाती, सुरेन्द्र वर्मा, रविन्द्र कुलकर्णी सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न विधानसभाओं के संयोजक-सहसंयोजक, जिला खेल अधिकारी संतारा नीमामा, खेल शिक्षक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post