
आदर्श नवदुर्गा एवं दशहरोत्सव समिति सादलपुर का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
सादलपुर। माता चोक में आदर्श नवदुर्गा एवं दशहरोत्सव समिति के तत्वावधान में पचपनवां नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया।घट स्थापना पंडित हरिओम व्यास के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अम्बे मैया की शेरपर सवार विशाल मूर्ति विधि-विधान से पूजा अर्चना कर स्थापित की गई।इसी के साथ ही रोजाना आठ बजे सैकड़ों भक्तों की एवं मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति में महाआरती उतारी गई।

फिर रंगारंग डांडिया नृत्य का दौर आरंभ होता नन्ही नन्ही बालिकाओं से लगाकर नगर की माताओं युवतियों के द्वारा नव दिनों तक अलग-अलग परिधानों में रंगारंग गरबो की प्रस्तुतियों ने माता रानी की भक्ति का जज्बा जगाया रंग-बिरंगी लाईटींग से मैया का पांडाल सजाया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया इस वर्ष नवरात्रि एक बोनस लेकर आई थी तो दस दिन तक डांडिया रास चला। नवमी को हवन पूजन किया गया। मैया को गाजे-बाजे के साथ भावभीनी बिदाई दी गई बागरड़ी नदी पर मूर्ति का विसर्जन किया गया।

दशहरे की रात्रि में झिलमिलाती आकर्षक झांकी, इन्दौर के नृत्य दल के द्वारा लोकनृत्य की प्रस्तुति ने समां बांध दिया गांव के तथा बाहर गांव के हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विशाल रामादल श्री राम जी के रथ के पीछे-पीछे दशहरा मैदान पर पहुचा जहां पर आकर्षक आतिशबाजी कर रावण दहन किया गया।जिन बिलिकाओं ने वेशभूषा में भागीदारी की उन सभी बालिकाओं को पुरस्कार वितरित समारोह आयोजित कर समिति के सदस्यों रामभरोसे वर्मा, दिलीप कुशवाह, राधेश्याम चौहान, हरी सिंह मिर्ची वाले, उदय सिंह चौहान, सुखदेव कुशवाह, धीरेन्द्र वर्मा, महेन्द्र वर्मा, रामचन्द्र काका, रामसिंह कुशवाह सर, राहुल कुशवाह, दामोदर व्यास बिंदास बाबा , विवेक वर्मा, संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन रामभरोसे वर्मा ने किया आभार दिलीप कुशवाह ने माना।

