Sat. Mar 7th, 2026

पाटीदार युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार का किया स्वागत

पाटीदार युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार का किया स्वागत

मनावर:-विगत दिनों अल्प प्रवास पर भाजपा संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने धार जिले की मनावर विधानसभा पधारी मध्यप्रदेश पाटीदार समाज की गौरव व राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार का खण्डेलवाल पेट्रोल पंप भरड़पुर पर पाटीदार समाज युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाटीदार के नेतृत्व में युवाजनों ने गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया।

इस दौरान मनावर तहसील पाटीदार युवा संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मिलकर राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार दीदी का लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा भेंट कर पुष्पहार पहनाकर स्वागत कर क्षेत्र में शुभागमन पर हर्ष व्यक्त किया।।

इस दौरान पाटीदार युवा संगठन के तहसील अध्यक्ष पीयूष पाटीदार, प्रवीण पाटीदार पलाश कलेक्शन, प्रेम पाटीदार, मयूर पाटीदार, प्रदीप पाटीदार, उमेन पाटीदार, कमल पाटीदार, अंकित पाटीदार, संदीप, पवन एवं पेट्रोल पंप के मालिक रवि खण्डेलवाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post