Sat. Mar 7th, 2026

धार जिला भाजपा की सूची मे किसका नाम कटा, किसके नाम पर विचार, किसका वर्चस्व, कौन खेल में हारेगा, किसका वजीर जीतेगा, किसका हाथी दौडा- कायसो का दौर जारी

जिले की कार्यकारिणी में देरी, गुटबाजी को मिल रही हवा

जिलेे की सूूची में शह और मात का खेल जारी

लंबे इंतजार के बावजुद सूची में नाम तय नही हो सके

गुटबाजी को साधने में भाजपा को नुकसान न हो जाए

सूची में किसकी चलेगी, किसकों मिलेगी जगह, किस गुट का कार्यकर्ता मारेगा बाजी

धार जिला भाजपा की सूची मे किसका नाम कटा, किसके नाम पर विचार, किस गुट का वर्चस्व, कौन खेल में हारेगा, किसके प्यादे आगे बढे, किसका वजीर हारेगा। किसका हाथी दौडेग- कायस लगाने का दौर जारी

बदनावर/ महेश पाटीदार

धार जिला भाजपा की कार्यकारिणी की घोशणा को लेकर भाजपाईयों में काफी उत्सुकता है। कार्यकर्ताओं के मन में नियुक्ति को लेकर कई प्रश्न उछल रहे है। सूची में किसकी चलेगी। किसकों सूची में मिलेगी जगह। किस गुट का कार्यकर्ता मारेगा बाजी। जिलाध्यक्ष भारती द्वारा बनाई जा रही सूची में जदोजहद का माहोल है। सूची में देरी से कार्यकर्ता काफी निराश है। कई कदावर नेता शतरंज के मोहरे अपने रखना चाहते है। किंतु दुविधा यह है कि जिलाध्यक्ष नामों की सहमती बनाने में जिले की सूची हेतु लंबा इंतजार करना पड रहा है।


धार जिले में भाजपा कार्यकारिणी की सूची को लेकर संगठन के जिम्मेदारों में जदोजहद जारी है। फिर भी लंबे इंतजार के बावजुद सूची तय नही हो सकी। सूची में देरी होने से जिले के भाजपा कार्यकर्ता दूसरे जिले की सूची शोशल मीडिया पर पोस्ट कर मन को शांत करता रहता है। जिला कार्यकारिणी के जारी होने में जितना विलंब होगा। नाम फायनल करना मुश्किल भरा काम होगा।

जिले की सूची में बदनावर विधानसभा में सोमानी गुट को दरकिनार करना गुट बाजी को –

  • जिला कार्यकारिणी में धार, सरदारपुर एवं बदनावर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को मोका मिलेगा। वही बदनावर विधानसभा में दतीगांव सर्मथकों को मौका मिलने की संभावना है। जिले की सूची में सोमानी समर्थकों को भी मौका मिले अन्यथा भाजपा में गुटबाजी की खाई और बढने की संभावना है।

जिले की कार्यकारिणी में देरी गुटबाजी को दे रही हवा-
जिलाध्यक्ष निलेश भारती द्वारा जिला कार्यकारिणी की सूची जारी करने में देरी पर भाजपा में गुटबाजी को हवा मिल रही है। वही भारती के सामने सभी वरिश्ठों के मार्गदर्शन में सूची को अंतिम रुप देने की कठिन परीक्षा है। जैसे जैसे सूची में विलंब होता जा रहा है वैसे वैसे किसका नाम कटा, किसके नाम पर विचार, कौन बाजी मारेगा, किस गुट का वर्चस्व रहेगा, कौन खेल में हारेगा। किसके प्यादे आगे बढेगे। किसका वजीर हारेगा। किसका हाथी दौडेगा। ऐसे अनेक ंिबंदूओं का पटाक्षेप भाजपा की जिला कार्यकारिणिी के जारी होने पर ही होगा। सूची में किसकों स्थान मिलेगा यह सूची से ही ज्ञात हो सकेगा।


जारी सूची विधानसभा चुनाव 2028 को दृष्टिगत रहेगी-
जिला कार्यकारिणी में वरिश्ठ सदस्य, प्रभावी नाम, वोट का जनाधार, जातिगत समीकरण, संगठन में पूर्व मंे स्थिति, सौपे गए दायित्व में दिए गये परिणाम सहीत व्यक्ति का बायोडाटा देखा जाना है। पार्टी को 2028 का विधानसभा चुनाव भी इसी कार्यकारिणी सदस्यो में नेतृत्व में लडने की संभावना है। जिला कार्यकारिणी की सूची में विलंब को लेकर कवायद लगायी जा रही है कि जिलाध्यक्ष असंतुश्टों को संतुश्ट नही कर पा रहे है। वही भारती की अग्नि परीक्षा का पहला टेस्ट जिला कार्यकारिणी की घोषणा करना है। जिसमे विक्रम वर्मा, कैबिनेट मंत्री सावित्री ठाकुर ,राजवर्धन सिंह दत्तिगाँव, वेलसिंह भूरिया, मनोज सोमानी समर्थकों को जिला कार्यकारिणी में शामिल करना है!

21 सदस्यों में किसके कितने समर्थक —
जिला कार्यकारिणी में कल 21 लोगों को शामिल किया जा सकता है ! जिसमें धार विधानसभा में नीना विक्रम वर्मा के कितने समर्थक, बदनावर विधानसभा में राजवर्धन सिंह दत्तिगांव के कितने समर्थक, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी के कितने समर्थक व सरदारपुर विधानसभा में वेलसिंह भूरिया के कितने समर्थकों को स्थान मिलने की संभावना है वहीं जिला अध्यक्ष निलेश भारती स्वयं अपने कितने पठ्ठों को कार्यकारिणी में जगह देते हैं यह भी देखने वाली बात होगी!


अंत में यही कहा जा सकता है कि किस नेता के सर्मथको को सूची में जगह देकर विरोधी गुट को किस प्रकार संतुष्ट किया जावे। गुटबाजी को साधने में भाजपा को कही नुकसान न हो जाए।

Related Post