Sat. Mar 7th, 2026

जिले के 10 लाख 90 हजार वोटरों को गणना पत्रक भरकर बताना होगा- वो यहीं के मतदाता हैं

22 साल बाद हो रही है एसआईआर
…………
जिले के 10 लाख 90 हजार वोटरों को गणना पत्रक भरकर बताना होगा- वो यहीं के मतदाता हैं
………………
बीएलओ आपके घर आकर देंगे फार्म
बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता)/बड़वानी जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अगले महीने यानि माह अक्टूबर 2025 से शुरू करने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मध्यप्रदेश में इससे पहले वर्ष 2003 में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य हुआ था। इसके पश्चात 22 वर्ष गुजरने के उपरांत पुनः विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारंभ किया जाना है। वर्ष 2003 के बाद अब जिला बडवानी के 10 लाख 90 हजार मतदाताओं को गणना पत्रक भरकर बताना होगा कि वह यहीं के वोटर है। एसआईआर शुरू होते ही बीएलओ आपके घर आएगा, आपको गणना पत्रक देगा। ये दो प्रति में होगा, एक प्रति बीएलओं वोटर को देगा। दूसरी प्रति पर वोटर की रिसीविंग लेगा। वे कॉपी उनके पास जमा रहेगी। वोटर को तय समय पर बीएलओं द्वारा दिए गए गणना पत्रक को भरकर बीएओं के पास जमा करना होगा।
ये गणना पत्रक भरने के बाद वोटर द्वारा दी गई जानकारी को बीएलओ वेरिफाई करेंगे। वेरिफिकेशन में वोटर दस्तावेज सही मिलते हैं तो उसका नाम वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में शामिल कर लिया जाएगा। इस ड्राफ्ट का प्रकाशन संबंधित विधानसभा के ईआरओं यानी एसडीएम को करना होगा। इस पर दावे-आपति के बाद और सुनवाई के बाद फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। सभी जानकारी सही होने पर अंतिम वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी। प्रकाशन जनवरी 2026 में होगा। हालांकि अभी कब-कब क्या-क्या होना है। इसकी तारीखों का ऐलान होगा बाकी है। जिला प्रशासन के अफसरों ने बताया कि आयोग ने जो जानकारी मांगी हैं वो उपलब्ध करा दी गई हैं।

दो प्रति में होगा फॉर्म जिसमें में एक पर बीएलओं लंगेे रिसीविंग

22 साल में जिले में बड़े 4 लाख 78 हजार 759 वोटर्स । 2003 में जिले में कुल 4 विधानसभा हुआ करती थी। ये सेंधवा, अंजड ,राजपुर बड़वानी थी और 2025 में सेंधवा, राजपुर, पानसेमल, और बड़वानी हो गई हैं।
वर्ष 2003 की स्थिति में विधानसभा 204- सेंधवा में 166642 मतदाता, 205-अंजड़ में 135315 मतदाता, 206-राजपुर में 157861 मतदाता तथा 207-बड़वानी में 153178 मतदाता थे। इस प्रकार कुल 612996 मतदाता जिले में थे।
जबकि वर्ष 2025 की स्थिति में 187-सेंधवा 290679 मतदाता, 188-राजपुर में 255356 मतदाता, 189-पानसेमल में 262195 मतदाता तथा 190-बड़वानी में 281525 मतदाता है। इस प्रकार वर्तमान में जिले में कुल 1089755 मतदाता है।

वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं ?

प्रश्न- बीएलओं आपके घर कब आएंगे ?

उत्तर- जैसे ही पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू होगी बीएलओं घर-घर जाकर पत्रक देंगे।

प्रश्न-अगर मेरा नाम लिस्ट में नहीं है तो क्या करूं?
उत्तर- गणना पत्रक भरकर बीएलओं को दें और जरूरी दस्तावेज लगाएं। इसके बाद नाम ड्राफ्ट लिस्ट में जोडा जाएगा।

प्रश्न-अगर में 2003 के बाद वोटर बना हूं तो कितने दस्तावेज देने होंगे ?

उत्तर- तीन दस्तावेज देने होंगे।

प्रश्न-अगर मेरे माता-पिता 2003 तक वोटर थे, तो मुझे क्या देना होगा ?

उत्तर- सिर्फ उनके ईपिक नंबर की जानकारी देनी होगी।

प्रश्न-अंतिम वोटर लिस्ट कब आएगी ?

उत्तर- जनवरी 2026 में।

प्रश्न-क्या आधार कार्ड अनिवार्य हैं?

उत्तर- अभी नहीं। इसे शामिल करने पर आयोग फैसला करेगा।

प्रश्न-यह दस्तावेज दे सकते है-

उत्तर-सरकारी/पीएसयू पहचान पत्र या पेंशन आदेश 1 जुलाई 1987 से पहले जारी पहचान पत्र/दस्तावेज, जन्म प्रमाण पत्र अधिकार प्रमाण पत्र पासपोर्ट, मैट्रिकुलेशन/शैक्षिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (ओबीसी/एससी/एसटी) राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहाँ मौजूद), परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (निर्णय आयोग करेगा)

Related Post