
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कि शुरूआत की गई
बदनावर!- उप स्वास्थ्य केंद्र गाजनोद में शिविर का आयोजन किया गया ! जिसमें जनप्रतिनिधि भी उपस्थित हुए ! सरपंच ललिता निनामा एवं जनपद उपाध्यक्ष ममता शिव पाटीदार की उपस्थिति में सीएचओ कल्पना पवार,एनएम भाग्यश्री राठौर, आशा कार्यकर्ता संगीता डामर, प्रेम कुमारी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शोभा परमार, वंदना पाटीदार, राजू परमार, आंगनवाड़ी सहायिका कृष्णा पाटीदार द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई!

अभियान अंतर्गत प्रसव पूर्व देखभाल (ए.न.सी) और मातृ एवं शिशु सुरक्षा के बारे में व महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग और मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण आहार, कैंसर स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग, डायबिटीज स्क्रीनिंग, सिकल सेल स्क्रीनिंग, एचआईवी स्क्रीनिंग, बीपी स्क्रीनिंग,एचबीएसजी स्किनिग व दवाईयां का वितरण किया गया|

