Sat. Mar 7th, 2026

बाजार में सोयाबीन के दाम ओंधे मुंह गिरे, किसान की आय दोगुनी करने के दावा का हुआ फैल

प्रधानमंत्री के 40 मिनट के भाषण के बावजुद बदनावर एवं आसपास क्षेत्र के सोयाबीन, प्याज, लहसुन एवं अन्य फसलों के उत्पादक किसानों में भारी निराशा

किसानों को आशा रही कि पीएम मोदी किसानों को देगंे कई सौगाते

बाजार में सोयाबीन के दाम ओंधे मुंह गिरे,

किसान की आया दोगुनी करने के दावा धरातल पर हुआ फैल

सेयाबीन का भाव व उत्पादन कम, लागत भी नहीं निकल रही है- किसान गट्टूलाल जाट

सभा को सुनने आई भीड़ कर गई कई खेतों में सोयाबीन चौपट

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद किसानों की प्रतिकिया

महेश पाटीदार/बदनावर

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बदनावर तहसील के ग्राम भेंसोला में पीएम मेघा पार्क के शिलान्यास हेतु पहुॅचे थे। पीएम के दौरे को लेकर किसानों को बहुत आशाएं लगी थी। किंतु प्रधानमंत्री के 40 मिनट के भाषण के बाद किसानों में निराशा छायी है। हालांकि पीएम मोदी ने कपास उत्पादकों को लेकर काफी कुछ कहा फिर भी क्षेत्र के पीएम के दौरे के बाद किसानों की उमीदे मन में ही धरी रही गई।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भेसोला में आने के किसानों व क्षेत्रवासियों को बेसब्री से इंतजार था। पीएम के दौरे से किसानों को कई उमीदे लगी थी। किसानों को आशा रही कि पीएम मोदी किसानों को कई सौगात देगे। किंतु मोदीजी ने केवल कपास की बात कर किसानों के मुद्दे पर विराम लगा दिया। बदनावर एवं आसपास क्षेत्र के सोयाबीन, प्याज, लहसुन एवं अन्य गीली एवं सुखी फसलों के उत्पादक किसानों में भारी निराशा देखी गई।


किसानों को मिली निराशा-
पीएम मोदी के दौरे से बंधी किसानों की आशाएं धमिल हो गई। किसानों को उमीद रही कि सोयाबीन के सर्मथन मुल्य पर खरीदी एवं लहसुन प्याज निर्यात को लेकर कुछ बाते होगी। मंच से मोदीजी किसानों के हितार्थ कोई योजना लागू करेगे। किसानों की आय बढाने को लेकर कोई नई नीती लागू होगी। खाद की किल्लत का कोई हल निकलेगा। सोयाबीन के दाम 6 हजार तक बढाने को लेकर काफी उमीद थी। खराब हुई फसलों के लिए बीमा क्लेम की आशाएं लगी थी।
मोदीजी आए और बिना घोशणा किए जाने पर किसानों में उदासी- मोदीजी के दौरे से प्रदेश के किसानों में काफी उमीदे लगी थी। किंतु मोदीजी ने मंच से किसानों के लिए कोई बात नहीं करने पर मायूशी सी छा गई है। लोगों की प्रतिक्रिया है कि मोदीजी केवल पीएम पार्क का शिलान्यास कर चले गए। हमारे लिए तो ठीक प्रदेश को भी कोई सोगात नहीं दे सके। ऐसे दौरे से किसानों को क्या फायदा, मोदीजी केवल उधोगपति के फायदे की ही बात कर गए।


सोयाबीन के दाम ओंधे मुंह गिरे-
कपास उत्पादक किसान गट्टूलाल जाट का कहना है कि सोयाबीन की फसल पक कर तैयार है किंतु बाजार में सोयाबीन के दाम काफी कम है। वही पीली मौजक एवं अन्य बीमारियों के चलते सोयाबीन का उत्पादन 2 से 3 क्विंटल बीघा आया है। तथा सोयाबीन का भाव भी 3 से साढे तीन हजार है। उपज की लागत मुल्य भी नही मिल पा रहा है। मोदीजी के दौरे से काफी उमीदे थी। किंतु निराशा ही मिली है

।  

सभा को सुनने आई भीड़ कर गई कई खेतों में सोयाबीन चौपट

किसान नारायण सगीत्रा, हरिष पाटीदार, प्रकाश पाटीदार ,लालचन्द्र, वीरमजी सिवी ,ईश्वर नायमा का कहना है कि प्र धा न मंत्री की सभा मे आई भीड़ हमारे खेत मे खड़ी सोयाबिंन की फसल बरबाद कर गई!  मोदी जी की सभा में हमें कोई फायदा नहीं मिला किंतु हमें भारी नुकसान हो गया प्रशासन से मांग है कि भीड़ के निकलने से हुई खराब सोयाबीन का पंचनामा बनाकर हमें मुआवजा दिया जाए

Related Post