Sat. Mar 7th, 2026

धार जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक रविवार को धार में

धार। जिला कांग्रेस कमेटी धार द्वारा रविवार 21 तारीख को जिला मुख्यालय पर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई ह। बैठक में जिले में कांग्रेस के सभी विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहेंगे।

धार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी धार द्वारा रविवार को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें आगामी कार्यक्रम एवं प्रदेश से दिये गये एजेंडा पर बिन्दुवार चर्चा कर व सहमती बनाकर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यकमों की रणनीती एवं योजना, ब्लाॅक अध्यक्षों की नियुक्ति व प्रभारी की रिर्पोट पर चर्चा तथा अन्य अवाश्यक विशयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, जिले में कांग्रेस के सभी विधायक, जिला समन्वय समिति सदस्य, संगठन में जिला पदाधिकारी एवं आमंत्रित सदस्य मौजूद रहेगे। समन्वय समिति की बैठक के पश्चात ब्लाॅक अध्यक्ष एवं ब्लाॅक प्रभारियों की बैठक रखी गई है।जानकारी जिला कांग्रेस मिडीया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

Related Post