Sat. Mar 7th, 2026

सांसद ने किया स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण, गणेश मंदिर गुम्बद निर्माण की घोषणा कर सिलाई सेंटर का किया निरीक्षण

सांसद ने किया स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण, गणेश मंदिर गुम्बद निर्माण की घोषणा कर सिलाई सेंटर का किया निरीक्षण।

बड़वानी/ठीकरी (नरेन्द्र गुप्ता): खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने बुधवार सायं को ठीकरी नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर नगरवासियों को सौगातें दीं।
नगर परिषद ठीकरी के महाराणा प्रताप चौपाटी पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद पटेल ने स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण कर कहा कि इस सुविधा से नगरवासियों को रात्रिकालीन आवागमन में सुरक्षा और सुविधा का लाभ मिलेगा।


इसके पश्चात सांसद पटेल ने श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर मित्र मंडल के आयोजन में पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान गणेश के दिव्य दर्शन कर श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किए और महाआरती में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के गुम्बद निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 6 माह में यह कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।

सांसद पटेल ने श्री गणेश आजीविका मिशन सिलाई सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहाँ स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे सिलाई कार्य के साथ ही पापड़, दलिया, बड़ी और मसालों के उत्पादन को देखकर उन्होंने गहन संतोष व्यक्त किया। सांसद ने कहा दीदियाँ आत्मनिर्भरता की जीवंत मिसाल हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को इनके प्रयासों से साकार होते देखना प्रेरणादायक है।

इसके अलावा सांसद ने लाल बाग के राजा गणेशोत्सव समिति चौपाटी पर भी जाकर भगवान गणेश के पावन दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रमों में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूजा सुमित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र पटेल, पार्षद श्रीमती वंदना राठौड़, पार्षद धीरेन्द्र मंडलोई, पार्षद श्रीमती रानू पवन चौहान, शरदचन्द्र महाजन, सुखदेव यादव, कैलाश जायसवाल, राजेश राठौड़, सुरेन्द्र सोलंकी, श्रीराम यादव, कुलदीप गौड़, राजा धनगर, गणेश वर्मा, मधु धनगर, जीतू पाल सहित भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के ‘गर्व से कहो हम आदिवासी हैं, हिन्दू नहीं’ बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया।
कहा आदिवासी समाज हिन्दू सनातन धर्म का अभिन्न अंग, कांग्रेस पार्टी हिन्दू समाज मे फुट डालने का रच रही षड्यंत्र।

बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता):- नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार के “गर्व से कहो हम आदिवासी है, हिन्दू नही” बयान के विरोध में खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के उक्त कतिथ बयान पर लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैने छिंदवाड़ा के कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का बयान सुना है, जहां पर उन्होंने आदिवासी कार्यकर्ताओ को बताया कि आदिवासी हिन्दू नही है। मै इस बात को सिरे से खारिज करता हूं। क्योंकि भारत के संविधान में आदिवासी समाज को हिन्दू समाज का अभिन्न अंग माना गया तथा 1951 की जनगणना में भी इसी परिधि में हमारे आदिवासी समुदाय को गिना गया है। आगे उन्होंने कहा कि हम प्रकृति के पूजक है। हम पेड़ो, नदियों, जल, पहाड़ों आदि को पूजते है और हम तमाम हिन्दू समाज के सभी त्यौहार जिसमे दीपवाली, होली, दशहरा, रक्षाबंधन तमाम प्रकार के हिन्दू त्यौहार मनाते है।
हम आदिवासी समाज हिन्दू समाज का अभिन्न अंग है तथा कई प्रकार के पाश्चात्य संस्कृति के अनुसार भी इसे उजागर किया गया है।
निश्चित तौर पर जिस प्रकार का भ्रम फैलाने का काम उमंग सिंघार व कांग्रेस पार्टी कर रही है, आदिवासी समाज इस बात को अच्छी तरह से जानता है कि हम सभी समाजजन सनातन हिन्दू धर्म का अभिन्न अंग है।
हम आदिवासी समाज इस देश के मूल निवासी तो है ही साथ ही हिन्दू समाज की जीवन पद्धति का मूल स्वरूप हम में व्याप्त है।
आगे उन्होंने कहा कि, मै इस बयान का पुर जोर तरीके से विरोध करता हूं और उमंग सिंघार जिस तरह से आदिवासी समाज को बरगलाने व बहकाने का काम कर रहे है आदिवासी समाज इसको जान चुका है की कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की राजनीति करती है और सनातन हिन्दू समाज मे फुट डालने का षड्यंत्र रच रही है जिसका आदिवासी समाज पुरजोर तरीके से जवाब देगा।

Related Post