Sat. Mar 7th, 2026

सादलपुर में पांच दिवसीय सत्यवीर तेजाजी मेला उत्सव में तेजाजी नाटक की रंगारंग प्रस्तुति

सादलपुर में पांच दिवसीय सत्यवीर तेजाजी मेला उत्सव में दूसरी रात्रि में तेजाजी नाटक की रंगारंग प्रस्तुति

सादलपुर ! के सत्यवीर तेजाजी महाराज के थानक पर प्रथम दिवस ग्राम तलवाड़ा तेजाजी मण्डल के भक्तों द्वारा लोक शैली में संगीत मय गायन किया गया।गायक कलाकारों का स्वागत ओंकारलाल जाट आसाराम चौहान , सुरेश चौहान, अंतिम चौहान ने किया बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं एवं मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। दूसरे दिवस अष्मी की रात्रि में माता चौक पर आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लोक कलाकार रामभरोसे वर्मा कुशवाह, सुभाष जाट, शिवनारायण जाट, हरिओम व्यास, रामकिशन चौधरी,भगवान सिंह मालवीय, परसराम चौहान, दिनेश, भूरालाल व साथियों ने रंगारंग प्रस्तुति देते हुए सत्यवीर तेजाजी के खेल का पहला भाग लोक शैली में प्रस्तुत कर समां बांध दिया।बड़ी संख्या में नागरिकों एवं मातृ शक्ति उपस्थिति रही।नौमी की रात्रि में नाटक का शेष भाग तथा दसमी मंगलवार को दिन में प्रातः नव से सायं छह बजे तक मेला लगेगा हजारों यात्रियों की उपस्थिति रहेगी।

तांतियां तोड़ी जवेगी तथा निशान बधाये जाकर मन्नत धारी निशान चढ़ावेंगे।सती की छड़ी ठंडी होने के साथ मेला सम्पन्न होगा।पंचम दिवस डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में श्रीराम मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, एवं मालवीय श्रीराम मंदिर से आकर्षक डोल गाजे-बाजे ढोल ढमांके अखाड़े के साथ निकाले जावेंगे। सत्यवीर तेजाजी उत्सव समिति सादलपुर एवं ग्राम की जनता जनार्दन की ओर से हार्दिक अभिनन्दन ज्ञापित किया गया।

Related Post