
अंतरराज्यीय हथियार तस्करी का पर्दाफाश – दो आरोपी गिरफ्तार, 06 पिस्टल व 09 जिंदा कारतूस जब्त
बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)– थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 06 नग .32 बोर की देशी पिस्टल, 09 जिंदा कारतूस एवं 03 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त मशरुका की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,30,000/- आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी
औंकार पिता प्रकाश हिंगने, उम्र 23 वर्ष, जाति मराठा, निवासी जिला सांगली, (महाराष्ट्र),अभिषेक पिता रमाकांत उच्चारिया, निवासी न्यू सुरेश नगर, ग्वालियर (म.प्र.)
*जप्त सामग्री-06 नग .32 बोर की देशी पिस्टल,09 जिंदा कारतूस,,03 मोबाइल फोन,कुल कीमत – ₹2,30,000/-
पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध हथियार तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक ओ.पी. सिंह चौंगडे के नेतृत्व में टीम द्वारा सेंधवा-पीपलधार बायपास पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 25(1), 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को पूछताछ उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. सिंह चौंगडे
उनि संजीव पाटील,प्रधान आरक्षक 703 गजेन्द्र यादव,प्रआर. 402 राकेश मोर्य,
आर. 554 पंकज पुरोहित
,आर. 625 पंकज निर्मल आर. 639 विनोद पाटीदार
का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
