संकटमोचन हनुमान मंदिर सादलपुर पर संगीत मय सात दिवसीय श्री राम कथा का समारोह पूर्वक शुभारंभ। । ।

प्रतिवर्ष अनुसार नगर के संकटमोचन हनुमान मंदिर पर मानपुर जिला इन्दौर से पधारे परम पूज्य भागवताचार्य पं ओमप्रकाश जी शर्मा के पावन सानिध्य में संगीत मय श्री राम कथा का आयोजन श्री राम मंदिर सादलपुर से ढोल ढमांके शोभायात्रा के साथ श्री रामचरितमानस की पौथी यजमान हरिसिंह पटेल सिर पर धारण कर कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं के साथ पहुंचे ।

शोभायात्रा का जगह जगह पूष्पवर्षा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पंडित हरिओम व्यास ने विधि-विधान से पूजन पाठ कर व्यास पीठ पर पौथी स्थापित की गुरू पूजन किया गया गुरु देव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया आरती उतारी गई। कथा के शुभारंभ में व्यास पीठ से रामचरित मानस के रचयिता महाकवि परम पूज्य गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।

शुभारंभ के अवसर किशोर जाट, सुभाष जाट, भोमसिंह कुशवाह, रतनलाल चौहान, गब्बूलाल वर्मा हांसलपुर, दिनेश शर्मा, मुकेश गेहलोद, किशोर पाटीदार मानपुर,सुभाष पटेल,रामसिंह कुशवाह,चेनसिह कुशवाह, गजराज कुशवाह,कैलाश पटेल,पुनमचंद जाधव, विष्णु दायमा,भेरूसिंह मालवीय, सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। संगीत धर्मेन्द्र बारोट, उद्देश्य गीरी, ने दिया। शुभारंभ समारोह का संचालन रामभरोसे वर्मा कुशवाह ने किया।


