धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को गोल्ड मेडल से सीएम ने किया सम्मानित

धार .। मध्य प्रदेश के तिरला विकासखंड में चल रहे आकांक्षी विकासखंड के संपूर्णता अभियान अंतर्गत भोपाल के कुशाभाव ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव द्वारा जिला धार विकासखंड तिरला अन्तर्गत म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक राकेश सिंह तोमर को सेच्यूरेटेड इन्डीकेटर एनआरएलएम के अतंर्गत विकासखंड तिरला द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड तिरला के द्वारा सेच्यूरेटेड इन्डीकेटर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर नीति आयोग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी ने धार जिलाधीश श्री प्रियंक मिश्रा जी व टीम को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


