सार्थक हाईटेक स्कूल मुल्थान में झंडावंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने नाटक का मंचन व भाषण भी इंग्लिश में ही दिया

बदनावर! सार्थक हाईटेक स्कूल मुल्थान मैं स्वतंत्रता दिवस पर झंडा वंदन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री रामचंद्र जी मीणा पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, श्री घनश्याम सिंह डोडिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, श्री महेश पाटीदार वरिष्ठ पत्रकार एवं विधायक प्रतिनिधि, विनोद शर्मा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि , विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनारायण गुजराती, आजाद अध्यापक संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पूर्व सरपंच बाबूलाल मेहरा , संदीप चौधरी, पूर्व सरपंच हेमंत रघुवंशी, पूर्व जनपद सदस्य बालकृष्ण पाटीदार, पाटीदार समाज के अध्यक्ष मुन्नालाल पाटीदार, पंच प्रतिनिधि सुनील राठौर, संतोष मुनिया, योगेश्वर मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष हरीश राठौर, जैन समाज के पदाधिकारी श्री संदीप जैन, अनीता जैन,अंतिम जैन, मांगीलाल जी खत्री सुरेश जी राठौड़, रमेश जी पटेल, महेश जी पाटीदार, संदीप चौधरी, नानालाल भूरिया,बंसीलाल देवड़ा, देवकरण सोलंकी, जयराम मालवी, आजादी मंच अध्यक्ष दिनेश पाटीदार थे!

सर्वप्रथम विद्यालय संचालक देवपालसिंह जादव ने पुष्पमाला से अतिथियों का स्वागत किया ! स्वागत भाषण श्रीमती बिंदिया जादव ने दिया! कार्यक्रम का संचालन उमेश बैरागी ने किया ! इस अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए! कई विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में पोयम सुनाई तो इंग्लिश में ही नाटक का मंचन किया गया!

प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवम स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया! छात्र-छात्रा अनन्या पाटीदार, गौरवाशी जादव, लक्षिता पाटीदार पियु पाटीदार रेखा ओहारी प्रिया डावर खुशाल सिंह भाटी, को प्रतिभाशाली छात्राओं के रूप में पुरस्कार दिया गया गया! सर्वप्रथम झंडा वंदन विद्यालय के संचालक देवपाल सिंह जादव ने किया नगर में प्रभात फेरी निकाली गई ! एवं स्वल्पाहार में पोहे का वितरण किया गया!



