Sun. Mar 8th, 2026

झंडा ऊंचा रहे हमारा, देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

झंडा ऊंचा रहे हमारा विश्व में तिरंगा फहराते रहे हमारा

राजू धानक थांदला ! शासकीय महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कड़ी में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शा. महाविद्यालय थांदला में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्षा प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ पीटर डोडीयार विषेश अतिथि डॉ प्रोफेसर शिवराज मुवेल डॉ प्रोफेसर छगन वसुनिया अतिथियों कार्यक्रम कि शुरुआत मां शारदे ज्ञान कि देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प मालिया अर्पित दीप प्रज्ज्वलित कर नमन करते हुए शहीदों को नमन करते हुए सहित हुए सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया किया गया।

इस अवसर पर छात्रों में देशभक्ति एवं वीरता के भाव जागृत करने हेतु निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,कार्यक्रम मे , राजू धानक, डॉ. छगन वसुनिया एवं दिनेश मौर्या ने कारगिल युद्ध से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों, वीर शहीदों की गाथाओं एवं सैनिकों के साहस पर अपने विचार प्रस्तुत किए ,कार्यक्रम के अंतर्गत झांकी प्रदर्शन के माध्यम से कारगिल युद्ध के विभिन्न चरणों एवं सैनिकों के बलिदान को दर्शाया गया।

साथ ही परिचर्चा एवं विचार-विमर्श सत्र में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देश की सुरक्षा, सैनिकों की भूमिका और युवा पीढ़ी के कर्तव्यों पर सारगर्भित विचार रखे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ड्रामा, नृत्य एवं देशभक्ति गीत की प्रस्तुती कृतिका, सन्देश, अभिषेक, विद्या, आदर्शिका, प्रेम,अश्वन और उनकी टीम ने दी, जिनमें कारगिल के वीरों की कहानियों और मातृभूमि के प्रति समर्पण को कलात्मक रूप में अभिव्यक्त किया गया, उपस्थित महाविद्यालय के बच्चों व दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना की|कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ प्रोफेसर मीना मावी , प्रोफेसर विजय बघेल ने किया|

आभार डॉ प्रोफेसर अर्चना अवस्थी वक्त किया ,कार्यक्रम में डॉ.छगन वसुनिया ,डॉ एस. एस मुवेल, डॉ.सुनील भबोर,डॉ दीपिका जोशी, प्रो.हिमांशु मालवीय,प्रो. अमर सिंह मंडलोई, दिनेश मौर्य अजय डामोर, गुड्डी डामोर दल सिंह मोरे, उपस्थित थे|अंत में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देते हुए राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया|

Related Post