हाईकोर्ट के आदेश के चार दिवस बाद सरपंच चेतना राजेश पाटीदार ने पदग्रहण किया

बड़वाह 7 अगस्त को इंदौर हाईकोर्ट के आदेश के 4 दिवस बाद ग्राम पंचायत बड़वाह कस्बा की सरपंच चेतना राजेश पाटीदार ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार दोपहर 3 बजे दशहरा मैदान स्थित पंचायत भवन पहुंची। चेतना राजेश पाटीदार ने कहा कि हाईकोर्ट इंदौर के आदेश की सत्यप्रतिलिपि जनपद पंचायत विकास खंड अधिकारी जिला अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी को ईमेल एवं कार्यालय पहुंचकर हाईकोर्ट के ऑडर की कॉपियां देने के उपरांत ही हमारे द्वारा पुनः सरपंच का पदाग्रहण किया।

पंचायत भवन में रखे दस्तावेजों का निरीक्षण किया
चेतना राजेश पाटीदार ने बताया कि जिला पंचायत अधिकारी के द्वारा विभिन्न जलकर सहित विभिन्न सामग्रियों को लेकर लाखों रुपए की रिकवरी को लेकर मुझे सरपंच पद से पृथक गत 15 दिवस पूर्व किया गया था।जिसको लेकर इंदौर हाईकोर्ट न्यायधीश द्वारा मुझे स्टे दिया गया था।उस दौरान करीब 3 माह तक मेरे द्वारा पंचायत भवन में रखे दस्तावेजों की फाइलों का आज निरीक्षण किया।जिसमें मुझे कई महत्वपूर्ण फाइले नहीं देखने को मिली है।साथ ही पंचायत भवन में लगे सीसी टीवी कैमरे भी बंद पाए गए थे।उसके अलावा सरपंच कक्ष के बाहर लगी नेमप्लेट को कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा तोड़कर बाहर पड़ी मिली थी।जिसको लेकर मेरे द्वारा पुलिस थाना बड़वाह में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने की मांग की।15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर ग्राम पंचायत भवन कार्यालय में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।जिसमें क्षेत्र की हर समस्याओ का जल्द से जल्द निराकरण भी किया जाएगा।
सरपंच समर्थकों ने पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी
प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बड़वाह कस्बा पंचायत में विगत कुछ महीनों से चल रही राजनीति उठापठ के बाद ग्राम पंचायत की जनता के द्वारा चुनी सरपंच राजेश चेतना पाटीदार के द्वारा इंदौर हाई कोर्ट के आदेश मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ उठी। पदग्रहण करते ही पंच वैभव जोशी धर्मेंद्र सेन विजय वर्मा सानिब पठान दिलीप सेन चंद्रकला बंटी पवार पार्वती संतोष मक्कड़ सुनील मौर्य महेंद्र कर्मा अविन पाटीदार दिलीप कर्मा अरुण पाटीदार आयुष शर्मा पंकज सहित पंचायत अधिकारीगण उपस्थित थे।
