Sun. Mar 8th, 2026

धाकड़ समाज 8 गांव क्षेत्र में भगवान बलराम जी जन्मोत्सव पर वाहन रैली का आयोजन

धाकड़ समाज 8 गांव क्षेत्र में भगवान बलराम जी जन्मोत्सव पर वाहन रैली का आयोजन!

काछीबड़ौदा! भगवान बलराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर धाकड़ समाज 8 गांव क्षेत्र द्वारा 14 अगस्त को भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा।यह रैली जस्साखेड़ी से प्रारंभ होकर पिटलावदिया, कारोदा, काछीबड़ोदा, रूनीजा, माधोपुरा, बड़गावा होते हुए खेड़ावड़ा पहुंचेगी, जहाँ इसका समापन होगा। समापन स्थल पर भगवान बलराम जी का पूजन-पाठ किया जाएगा और किसानों की सुख-समृद्धि एवं अच्छी पैदावार के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उद्बोधन भी दिया जाएगा।समाजजन एवं क्षेत्रवासियों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

Related Post