बड़वाह ! श्रावण मास में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से कावड़ियों के द्वारा कांवड़ों में नर्मदा जल भरकर अपने कंधों पर उठाकर उज्जैन महाकाल ज्योतिर्लिंग बाबा के करीब 120 किमी पैदल जाने जलाभिषेक करने के पूर्व शहर के नर्मदा रोड स्थित जन धन क्रेडिट को आप सोसायटी अध्यक्ष प्रसन्ना चाड़क के द्वारा कावड़ यात्रियों की सेवा की जा रही है। राजीव लवकर ने बताया इंदौर-इच्छापुर हाईवे से रोजाना हजारों कावड़िए गुजरते हैं। ऐसे में उनके विश्राम व उनके फलाहार की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान कावड़ियों को चाय प्रसादी के साथ फलहारी नाश्ता भी दिया जाता है। इसके साथ ही प्रति सोमवार को साबूदाने की खिचड़ी व मिठाई विशेष रूप से दी जाती है।

संस्था द्वारा नि:स्वार्थ भाव से कावड़ियों की सेवा की जा रही है। यदि कोई बीमार तकलीफ में होता है तो उसकी भी मदद करते हैं। प्रहलाद यादव, नरेंद्र तिवारी, अमित शर्मा, अनय देशमुख, सागर जोशी, संजय निम्भोरकर, विनायक निम्भोरकर आशीष गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहता है।
*हजारों कावड़ियों की निशुल्क नमकीन छाछ चाय फलाहारी खिचड़ी दी जा रही*
मां नर्मदा प्राणी सेवा संस्था अध्यक्ष अन्नू मराठा सोनू मराठा ने बताया कि श्रावण मास के चौथे सोमवार को संस्था के सदस्यों के द्वारा नमकीन मीठी छाछ कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं को पिलाई जा रही है।वही शिव गौरी आश्रम नावघाट खेड़ी के संचालक शिव नारायण पाटीदार लाखन गढगौती के द्वारा मां नर्मदा के उत्तर तट पर आने वाले कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं को साबूदाने की खिचड़ी हलवा प्रसादी वितरित की जा रही है। वहीं लोकेश्वर धाम आश्रम कटघड़ा के पंडित देवाराम त्यागी अजय सुरागे द्वारा नर्मदा रोड पर प्रतिदिन निशुल्क चाय प्रसादी भक्तों को पिलाई जा रही है।

*22 वर्षों से कावड़ यात्रियों की सेवा श्रावण के पूरे एक माह तक की जाती है।*
सरकार मित्र मंडल के बालकिशन जाट ने बताया कि विगत 22 वर्षों से कावड़ यात्रियों की सेवा श्रावण के पूरे एक माह तक की जाती है। जिससे मन में शांति व आनंद की प्राप्ति होती है।इस कार्य मे दिलीप कासिया,सचिन खंडेलवाल,योगेश तिवारी,जग्गू शर्मा सौरभ गर्ग,हरमीत अरोरा,महेश कौशल, राम राठी अरुण जोशी,कैलाश चोपड़ा,राजेश यादव, मोनू सेन,सतीश वर्मा,मनीष चौहान सहित भक्तों का विशेष सहयोग रहता है।


